1.6 लाख खर्च करने के बाद भी अपना हुस्न नहीं छुपा पाई जान्हवी कपूर, पड़ गए लेने के देने

Janhvi Kapoor 1.6 lakh mini dress: कपूर खानदान की लाडली और बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने स्टाइल और अपने फैशन सेंस के लिए हमेशा ही खबरों में रहती हैं। फैंस को हमेशा ही जान्हवी कपूर अपनी एक्टिंग के साथ साथ अदाओं से घायल करती हैं। कुछ दिनों पहले जान्हवी कपूर अपनी लाखों की ड्रेस के लिए सुर्खियों का हिस्सा बनी थी। जब बोनी कपूर की बेटी जान्हवी ने लाखों के कपड़े पहनकर अपने जलवे दिखाए थे।
जान्हवी कपूर की लाखों की ड्रेस-
इस बात से कोई अंजान नहीं है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने फैशन गेम को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह ब्लू कलर की ड्रेस में बेहद हॉट एंड ग्लैमरस दिख रही हैं।
ये कोई साधारण सी ड्रेस नहीं है, इस ड्रेस की कीमत लाखों में हैं। जान्हवी कपूर की ये क्रिस्टल स्टारफ़िश वाली ड्रेस काफी खूबसूरत है। हालांकि, यह उस ड्रेस की कीमत है, जो किसी को भी चौंका सकती है।
कुछ रिसर्च करने पर हमें पता चला कि जान्हवी का यह आउटफिट पॉपुलर डिजाइनर डेविड कोमा के कलेक्शन से है। इस ड्रेस की कीमत 1.6 लाख रुपए हैं, जो कि किसी भी आम इंसान के लिए लेना बहुत बड़ी बात है।
लाखों की इस ड्रेस में जान्हवी बेहद प्यारी लग रही हैं परंतु सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज जैसे ही वायरल हुई यूर्जस ने तरह तरह के कमेंट करना शुरु कर दिया। कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि लाखों की ड्रेस पहनकर भी अपना हुस्न नहीं संभाल पाई एक्ट्रेस।
आदित्य के साथ नजर आए जान्हवी-
इस खास ड्रेस को जान्हवी ने आदित्य के साथ पहना था। दरअसल जान्हवी कपूर ने आदित्य रॉय कपूर के साथ एक इवेंट में हिस्सा लिया, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं। इवेंट के लिए जान्हवी ने ब्लू कलर की ऑफ-शोल्डर मिनी ड्रेस चुनी थी। इस इवेंट में आदित्य रॉय कपूर भी बहुत हैंडसम लग रहे थे। बैसे जान्हवी कपूर के हुस्न की तारीफ करना कोई भी भूल नहीं सकता है क्योंकि जान्हवी हमेशा ही अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
