Janhvi Kapoor ने अपने हाथ से खिलाया बॉयफ्रेंड को खाना, अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में खुल गई पोल, देखें VIDEO

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor and shikhar pahariya Video Viral: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड की जानी मानी हसीना में से एक हैं। हाल ही में उनकी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही रिलीज हुई है। फिल्म ने पर्दे पर आते ही धमाल मचा दिया या 2 दिनों में ही फिल्म का कलेक्शन 11 करोड़ से ऊपर का है। बता दें कि जाह्नवी कपूर इस समय इटली में हैं। जाह्नवी अनंत राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग के लिए गई हुई हैं। फिलहाल तो अभी तक किसी भी सितारे ने कोई तस्वीरें शेयर नहीं की हैं, लेकिन हाल ही में जाह्नवी कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों को कंफर्म हो चुका है कि दोनों सच में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

शिखर को खिलाया अपने हाथ से खाना
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग में एंजॉय कर रही होती हैं। वह अपने ग्रुप के साथ खड़ी होती हैं, वहीं उनके साथ ही में जाह्नवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी खड़े नजर आते हैं। जाह्नवी कपूर कुछ खा रही होती हैं वह अपनी प्लेट से ही शिखर को अपने हाथ से खिलाने लगती हैं। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैन्स के तो जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में किया खुलासा
बता दें हाल ही में जाह्नवी कपूर द ग्रेट इंडियन कपिल शो में गई थीं। वहां कपिल ने जब उनसे पूछा कि आप इंडस्ट्री से किसी को चुनना पसंद करेंगी या आप जिस शिखर पर हैं वहां खुश हैं। इस पर जाह्नवी कपूर कहती हैं कि जिस शिखर पर मैं हूं वहां बहुत खुश हूं। जाह्नवी कपूर के इस स्टेटमेंट के बाद यह तो साफ हो गया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X