बोनी कपूर ने बेटी जाह्नवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को किया इग्नोर, फैन्स बोले- ये क्या...

janhvi kapoor

Janhvi kapoor father Boney Kapoor ignored Shikhar Pahariya: जाह्नवी कपूर (Janhvi kapoor) इन दिनों अपने काम के साथ ही अपनी लव लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में हैं। जाह्नवी कपूर का नाम शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ लिया जाता है। दोनों को अकसर साथ में ही स्पॉट किया जाता है, लेकिन फिलहाल तो इस बार शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रहे हैं जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर। जी हां, हाल ही में एयरपोर्ट पर जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर और शिखर पहाड़िया को साथ में देखा गया।

बोनी कपूर ने किया शिखर पहाड़िया को इग्नोर
लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि बोनी कपूर ने शिखर पहाड़िया को फुली इग्नोर कर दिया। उन्होंने शिखर पहाड़िया के साथ पोज देने से मना कर दिया, लेकिन देखकर लगता है कि दोनों एक साथ एक ही फ्लाइट में सफर करने जा रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा पिता हैं बेटी को लेकर चिंता तो होगी ही तो वहीं दूसरे ने कहा ये क्या अभी से ही ये हाल है।

बचपन के दोस्त हैं शिखर और जाह्नवी
आपको बता दें कि शिखर और जाह्नवी दोनों बचपन के दोस्त हैं। दसवीं तक दोनों ने साथ में पढ़ाई की थी, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता है। माना जा रहा कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में मंदिर के दर्शन करते देखा है। फंक्शन पार्टी और वेकेशन में भी दोनों को साथ में देखा जाता है। आपको बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। काम की बात करें तो एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों बड़े मियां छोटे मियां फिल्म को लेकर सुर्खियों में इसके अलावा वे देवरा पार्ट 1 को लेकर लाइमलाइट में हैं बता दें कि इस फिल्म में वे जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X