..................... Janhvi Kapoor emotional post on Sridevi's fourth death anniversary! श्रीदेवी की चौथी पुण्यतिथि पर जान्हवी कपूर ने किया इमोशनल पोस्ट - Hindi Filmibeat

श्रीदेवी की चौथी पुण्यतिथि पर जान्हवी कपूर ने किया इमोशनल पोस्ट, बचपन की तस्वीर की साझा!

श्रीदेवी के निधन को आज 4 साल पूरे हो चुके हैं और इंडस्ट्री इस नुकसान को आज भी याद करती है। उनकी चौथी पुण्यतिथि पर लोग लगातार सोशल मीडिया पर उनको याद कर रहे हैं और पोस्ट कर रहे हैँ। इसी के साथ इस वक्त उनकी बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट के साथ उन्हें याद किया है। उनके ये पोस्ट सामने आने के बाद चर्चा में हैं। सभी को पता है कि दुबई में दुर्घटनावश डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई।

जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर लिया और श्रीदेवी के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की है। उन्होने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि.. "मैंने अभी भी अपने जीवन में आपके साथ अधिक से अधिक साल गुजारे हैं।

sridevi, janhvi kapoor, श्रीदेवी, जान्हवी कपूर

लेकिन मुझे नफरत है कि तुम्हारे बिना जीवन में एक और साल जुड़ गया है। मुझे आशा है कि हम आपको मम्मा पर गर्व महसूस कराते हैं, क्योंकि यही एकमात्र चीज है जो हमें आगे बढ़ाती है। तुम्हें हमेशा प्यार।"

ख़ुशी कपूर ने भी श्रीदेवी के साथ अपनी बचपन की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी माँ की गोद में बैठी हैं, और एक सफेद दिल वाला इमोजी जोड़ा। दोनों के ये पोस्ट इस बात सुबूत हैं कि वो कितना ज्यादा श्रीदेवी को आज भी याद करतीं हैं और उनको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करतीं हैं।

श्रीदेवी ने जान्हवी कपूर की पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऐसा कहा जाता है कि वो काफी दुखद एक्सीडेंट था। जान्हवी कपूर फिलहाल इंडस्ट्री में काफी शानदार काम कर रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X