..................... Janhvi Kapoor emotional post on Sridevi's Birth Anniversary goes viral! श्रीदेवी के बर्थ एनिवर्सिरी पर जान्हवी कपूर का भावुक पोस्ट - Hindi Filmibeat

श्रीदेवी के बर्थ एनिवर्सिरी पर जान्हवी कपूर का भावुक पोस्ट, 'हर दिन आती है आपकी याद!'

वक्त से पहले ही एक हादसे के कारण अभिनेत्री श्रीदेवी का देहांत हो गया था और उसके बाद से लगातार फैंस और उनके परिवारजन उनकी कमी महसूस करते हैँ। आज फिर से श्रीदेवी को लेकर कई तरह की चर्चा है और उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसका कारण है बर्थ एनिवर्सिरी, जी हां आज यानि 13 अगस्त को उनका जन्मदिन होता है। इस मौके पर लगातार कई सितारे और फैंस पोस्ट कर रहे हैं लेकिन उनकी बेटी जान्हवी कपूर ने एक शानदार पोस्ट किया है जो कि वायरल हो रहा है।

जान्हवी कपूर अपनी मां को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर फीलिंग्स साझा की हैं। जान्हवी लिखती हैं.. 'मां आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। मुझे आपकी बहुत याद आती है। सबकुछ आपके लिए है, हमेशा, हर दिन। आपसे बहुत प्यार करती हूं।'

janhvi kapoor, sridevi, जान्हवी कपूर, श्रीदेवी

जान्हवी कपूर का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ उन्होने अपनी एक तस्वीर लगाई है। ये जान्हवी कपूर की बचपन की तस्वीर है। इस तस्वीर वो और दिवंगत अभिनेत्री हंसती हुई नजर आ रही है।

बता दें कि जान्हवी कपूर इस समय एक बड़ी अदाकारा हैं और लगातार किसी ना किसी फिल्म से बड़ा धमाका करती हैँ। श्रीदेवी के देहांत के समय वो अपनी पहली फिल्म धड़क में काम कर रहीं थीं लेकिन रिलीज से पहले ही श्रीदेवी का देहांत हो गया था।

ऐसा कहा जा रहा था कि श्रीदेवी चाहती थीं कि वो जान्हवी कपूर को इस फिल्म में अभिनय करता देखें लेकिन ये संभव नहीं हो सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X