..................... Janhvi Kapoor doesn't have a lock in her bathroom, her late mother Sridevi was afraid that she would go there and talk to boys - Hindi Filmibeat

श्रीदेवी ने अपनाई थी ऐसी तरकीब, ताकि बेटी जाह्नवी बाथरूम में चुपके से लड़कों के साथ न करें..!

jahnvi kapoor

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड युवा दिलों की धड़कन और धड़क फिल्म की एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बेशक फिल्मों से खूब नाम कमा रही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं जाह्नवी कपूर को उनकी दिवंगत मां ने बाथरूम में लॉक लगाने से मना किया था। जानिए क्या है पूरा मामला।

बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक जाह्नवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्देशक से निर्माता बने बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। कुछ समय पहले ही जाह्नवी कपूर ने चेन्नई में स्थित अपने घर का दौरा किया था। यह घर उनकी स्वर्गीय मां श्रीदेवी ने खरीदा था। यह श्रीदेवी द्वारा खरीदी गई सबसे पहली प्रॉपर्टी है।

लेकिन क्या आप जानते हैं इस घर के बाथरूम में लॉक नहीं था। इसके पीछे का एक दिलचस्प किस्सा बताते हुए जाह्नवी कपूर ने कहा कि उनकी दिवंगत मां को डर था कि वे बाथरूम में जाकर लड़कों से बात करती हैं। हंसते हुए जाह्नवी ने कहा कि वह हर आम मां की तरह थीं।

बोनी कपूर ने श्रीदेवी के निधन के बाद इस घर को फिर से बनवाया था। घर में पेंटिंग, जिम और एक खूबसूरत बाथरूम है और इसी बाथरूम के बारे में जाह्नवी ने बताया था कि इसमें लॉक नहीं है। जाह्नवी ने कहा, मुझे याद है मां ने लॉक लगाने से मना कर दिया था। वह इतनी डरी हुई थी कि मैं बाथरूम में जाकर लड़कों से बात करूंगी। इसलिए मुझे बाथरूम में लॉक लगाने की परमिशन नहीं था। आज भी इस बाथरूम में लॉक नहीं है। स्वर्गीय श्रीदेवी भी आम मां की तरह थीं जिन्होंने अपनी बेटियों की परवरिश सख्ती से की थी।

जाह्नवी कपूर फिल्मों और एड फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी खूब पॉपुलर है और सोशल मीडिया पर उनको 21.5 मिलियन फॉलो करते हैं।

आपको बता दें, जाह्नवी कपूर ने धड़क फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और फिल्म के रिलीज होने से पहले ही श्रीदेवी का आकस्मिक निधन हो गया था। उसके बाद जाह्नवी कपूर है रूही, मिली, गुंजन सक्सेना और गुड लक जैरी में काम किया। जल्द ही जाह्नवी जन गण मन, दोस्ताना 2, बवाल और मिस्टर एंड मिसेस में भी दिखाई देंगी। इसके अलावा भी जाह्नवी कपूर कई परियोजनाओं पर काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X