श्रीदेवी की बिटिया जाह्नवी को नहीं आती हिंदी, सबके सामने उड़ा मजाक, Video Viral
जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रही हैं श्रीदेवी की बिटिया जाह्नवी कपूर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कभी किसी ईवेंट पर उनका स्टाइलिश अंदाज चर्चा में आ जाता है तो उनकी आने वाली फिल्म धड़क के चलते जाह्नवी को लेकर बातें होने लगती हैं। वहीं अब वे एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। जिसकी वजह है उनका एक पुराना वीडियो। हाल ही में जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे अपनी मां श्रीदेवी के साथ मीडिया से बातचीत करती नजर आ रही हैं।
[#30Year.. पहला Kiss सीन, एक्ट्रेस ने कर दिया इनकार, रुक गई फिल्म, जानें फिर क्या हुआ]
ये वीडियो बेहद अजीब से खुलासे के चलते वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मीडिया के एक सवाल के जवाब में जाह्नवी कपूर ने बताया कि उन्हें हिंदी बोलनी नहीं आती, और तो और ये बात खुद उनकी मां श्रीदेवी ने भी मीडिया को बताई कि जाह्नवी को हिंदी बोलने में दिक्कत है तो उनसे अंग्रेजी में ही बात करें। इस वीडियो में श्रीदेवी जाह्नवी के हिंदी बोलने का मजाक उड़ती भी नजर आईं। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों को जाह्नवी को हिंदी नहीं आने वाली बात पसंद नहीं आई और सोशल मीडिया पर निगेटिव कमेंट्स का सिलसिला शुरू हो गया।

किसी ने हिंदी फिल्म करने पर हैरानी जताई तो कई उनके हिंदुस्तानी नहीं होने की बात कहता नजर आया। ऐसे में मालूम होता है कि ये वीडियो जाह्नवी कपूर के फैंस के लिए भी काफी शॉकिंग है। बता दें कि ये वीडियो इंस्टाग्राम पर bebobolly नाम के फैन पेज ने शेयर किया है। खैर! जो भी जाह्नवी कपूर हमेशा ही मीडिया की फेवरेट रही हैं और वे इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म की तैयारी में जोर शोर से लगी हैं। आगे जानें जाह्नवी कपूर के बारे में दिलचस्प बातें और आखिर में देखें वायरल हो रहा जाह्नवी का ये वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications