जाह्नवी कपूर में श्रीदेवी जैसा चार्म नहीं है : आशुतोष राणा
Recommended Video

हाल ही में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क रिलीज हुई है। इस फिल्म के बाद जाह्नवी कपूर को जहां चारों तरफ तारीफें ही तारीफें मिल रही हैं वहीं एक शख्स ने जाह्नवी पर चौंकाने वाला रिएक्शन दिया है। ये शख्स और कोई नहीं फिल्म में जाह्नवी के पिता का किरदार निभा रहे एक्टर आशुतोष राणा हैं। आशुतोष के बयान से मालूम होता है कि उन्हें धड़क में जाह्नवी कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई हैं।
[अजय देवगन को खा जाएंगे ये विलेन, बॉलीवुड के 10 सबसे खतरनाक किरदार, चौंकिए मत!]
धड़क रिलीज के बाद आशुतोष में मीडिया से बातचीत में कहा है कि 'जाह्नवी कपूर में श्रीदेवी जैसा चार्म नहीं है और न हीं कभी उन्होंने इसे पाने की कोशिश की है।' उन्होंने कहा, "मेरे अनुभव के आधार पर कहूं तो मुझे एक बार भी नहीं लगा कि वह श्रीदेवी की बेटी हैं। मुझे पहले दिन से ही ऐसा लगने लगा था कि वह एक बहुत महान कलाकार बनने जा रही हैं।" फिल्म में निगेटिव रोल प्ले कर रहे एक्टर आशुतोष राणा ने जाह्नवी के साथ काम करने को लेकर अपना अनुभव बताया।

आशुतोष ने ये भी कहा कि जाह्नवी की श्रीदेवी के साथ और ईशान खट्टर की शाहिद कपूर के साथ तुलना किया जाना बहुत गलत है। उन्होंने कहा, "किसी भी स्टारकिड में हम उनके माता-पिता को तलाशने लगते हैं। मुझे लगता है कि यह सही नहीं है।" वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर जाह्नवी कपूर के भी अपने कुछ अनुभव हैं जो उन्होंने मीडिया से बातचीत में शेयर किए हैं। आगे जानें अपनी पहली फिल्म के बाद जाह्नवी कपूर का कैसा रहा और उन्होंने शेयर की कौन-कौन सी बातें-


Click it and Unblock the Notifications











