जान्हवी कपूर ने नहीं खाया पैपराजी का लाया हुआ केक जबकि आलिया ने चाटकर साफ की उंगलियां, Video

janhvi Kapoor alia bhatt

Alia Bhatt Janhvi Kapoor Cake Video- आलिया भट्ट और जान्हवी कपूर के अलग अलग वीडियोज को एक साथ जोड़कर वायरल किया जा रहा है। दरअसल 6 मार्च श्रीदेवी की लाडली जान्हवी कपूर ने अपना जन्मदिन मनाया था और इस मौके पर पैपराजी भी उनके लिए केक लेकर आए थे।

जान्हवी ने केक तो काटा लेकिन खाने से मना कर दिया था। इस दौरान उन्होने कुछ ऐसा कहा था जो कि लोगों को हैरान कर रहा है।

एक्ट्रेस जान्हवी का केक ना खाना लोगों को नागवार गुजरा है और यही कारण है कि अब आलिया भट्ट का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में आलिया भट्ट भी अपना जन्मदिन पैपराजी के साथ मनाती दिख रही हैं और केक काटती हैं।

उंगलियां चाटती दिखीं आलिया

वायरल हो रहे इस वीडियो में जान्हवी कपूर ने केक काटकर खाया नहीं। उनका कहना था कि वो इसलिए नहीं खा रहीं क्योंकि वो डाइट पर है। हालांकि आलिया भट्ट केक काटती हैं और पैपराजी को खिलाती हैं।

इसके बाद जो केक उनकी उंगलियों में लगा रह जाता है उसको वो होथों से साफ करती हैं। जी हां, आलिया ने चाटकर इस केक को साफ किया है। इसके बाद लोग बातें कर रहे हैं और आलिया की तारीफ करते हुए जान्हवी कपूर को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि लोगों ने ये भी कहा है कि ये कोई बड़ी बात नहीं है।

अक्सर सितारों के साथ दिखते हैं पैपराजी

स्टार्स के जन्मदिन पर या किसी आम दिनों में पैपराजी सितारों के बीच रहते हैं। कई बार केक काटते हुए और साथ में सेलिब्रेट भी करते दिख जाते हैं। कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो कि पैपराजी के जन्मदिन भी मना लेते हैं। लेकिन जान्हवी कपूर के इस वीडियो को लोग बिल्कुल पसंद नहीं कर रहे हैं। आप देखिए वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

Read more about: janhvi kapoor alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X