'रूहीअफज़ा' के सेट से जाह्नवी कपूर की तस्वीरें वायरल- सिंपल लुक में नजर आई एक्ट्रेस
Recommended Video
जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म रूहीआफज़ा की शूटिंग उत्तराखंड में शुरू हो चुकी है। राजकुमार राव और जाह्नवी स्टारर यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है। खबर है कि फिल्म में जाह्नवी डबल रोल में नजर आएंगी। शूटिंग के दौरान जाह्नवी कपूर का एक लुक बाहर आया है, जहां एक्ट्रेस बिल्कुल सिंपल अंदाज में नजर आ रही हैं। जाह्नवी का यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
'रूहीअफज़ा' को डायरेक्ट कर रहे हैं हार्दिक मेहता। फिल्म का प्लॉट काफी दिलचस्प है। फिल्म एक भूत की कहानी है जो सुहागरात पर दूल्हों पर जादू करता है जिससे दुल्हनों को वश में कर सके। इससे भी दिलचस्प बात ये है कि ये भूत गाना भी गाता है।

लिहाजा, इस गांव में जब कभी किसी की शादी होती है.. तो इलाके की सभी औरतें पहली रात को दुल्हा- दुल्हन के साथ ही रहती है.. ताकि भूत दुल्हे को सुलाने ना पाए। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की होगी.. जहां भूत नए शादी शुदा जोड़े को अपने काबू में करेंगे।
इस फिल्म से पहली बार राजकुमार राव और जाह्नवी की जोड़ी साथ आएगी। कोई शक नहीं कि यह काफी दिलचस्प होने वाला है। 'धड़क' के बाद जाह्नवी कपूर काफी अलग अलग तरह की फिल्में चुन रही हैं। जाह्नवी फिलहाल गुंजन सक्सेना बायोपिक, रूहीअफज़ा और तख्त में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











