..................... janhvi kapoor dances with bofriend shikhar pahadiya her heart out at ambani ganpati visarjan troll says talli at ganpati pooja - Hindi Filmibeat

अंबानी के गणेश विसर्जन में सब कुछ भूली जाह्नवी कपूर BF संग करने लगीं ऐसी हरकते, लोग बोले- पूजा में भी टल्ली...

Janhvi Kapoor, Shikhar Pahariya

Janhvi Kapoor Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में नजर आई थी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने मिलाजुला रिस्पॉन्स दिया था। इस बीच जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में जाह्नवी कपूर, अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही हैं।

अंबानी परिवार ने हाल ही में गणपति बप्पा का विसर्जन किया। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। वहीं जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

इस दौरान जाह्नवी कपूर के चेहरे पर गुलाल लगा हुआ है और उनपे फूलों की बारिश हो रही है। इसमें जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया खुशी से झूमते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि जाह्नवी और शिखर अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में जाह्नवी और शिखर तिरुमाला मंदिर पहुंचे थे। इससे पहले दोनों अंनत अंबानी और राधिका स्पॉट हुए थे।

बताते चलें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का नाम अबतक कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। कहा जाता है कि जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि कुछ समय बाद ही दोनों के रास्ते अलग हो गए। मालूम हो कि जाह्नवी कपूर जल्द ही 'मिस्टर और मिसेस माही' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ राजकुमार राव भी दिखाई देने वाले हैं। वहीं जाह्नवी कपूर अब साउथ इंडस्ट्री में भी अपना जलवा बिखेरने वाली हैं। वो जल्द ही जूनियर एनटीआर फिल्म 'देवारा' में नजर आएंगे।

Read more about: janhvi kapoor shikhar pahariya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X