इंटरनेट पर जाह्नवी कपूर के डांस Video ने मचाया बवाल- दिल जीत लेगा धड़क गर्ल का ये अंदाज
'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' फिल्म को लेकर जाह्नवी कपूर इन दिनों बिजी चल रही हैं। इस बीच जाह्नवी कपूर का शानदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह टपिया तोसे नैना लागे रेट गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर का ये डांस वीडियो उनका रिहर्सल वीडियो है। अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि ये वीडियो उनकी फिल्म से जुड़ा है या फिर डांस क्लास से।
इससे पहले भी जाह्नवी कपूर के कई डांस वीडियो पहले भी इंटरनेट पर इसी तरह वायरल हुए हैं। इस बार वह क्लासिकल डांस ट्रेनिंग लेती नजर आ रही हैं। लता मंगेश्कर के गाने पिया तोसे नैना लागे रे पर वह नीले सूट में नाचती दिख रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











