..................... जाह्नवी कपूर डांस वीडियो Janhvi Kapoor dance video piya tose naina lage viral - Hindi Filmibeat

VIDEO 'पिया तोसे नैना लागे रे' पर जाह्नवी कपूर का दिल धड़कने वाला डांस, लाखों लोग देख रहे हैं

जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों से अधिक तस्वीरों और वीडियो के कारण एक अलग पहचान बना चुकी हैं। आए दिन अपना कोई ना कोई लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। खासकर अपने डांस वीडियो के साथ जान्हवी को वायरल होने में जरा सी भी देर नहीं होती है। एक बार फिर से जान्हवी कपूर अपने नए लेटेस्ट वीडियो के कारण चर्चा में हैं।

इस बार उन्होंने वहीदा रहमान के लोकप्रिय सांग पिया तोसे नैना लागे रे पर ऐसा जबरदस्त डांस किया है जो आपका दिल पूरी तरह से धड़का देगा। इस मनमोहक सांग पर जान्हवी की सादगी किसी का भी दिल आसानी से जीत लेगी। जान्हवी कपूर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Janhvi Kapoor,

उनके इस वीडियो को सबसे अधिक देखा भी जा रहा था। अब तक इस वीडियो को छह लाख से अधिक बार देखा गया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जान्हवी कपूर ने लिखा है कि जब आप संतुलन खो बैठते हैं तो आपको कुछ अतिनाटकीय अंत करना ही पड़ता है।

बता दें कि जान्हवी के इस वीडियो पर बैक टू बैक कई स्टार्स के इस वीडियो पर कमेंट कर जान्हवी की तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी तुलना मां श्रीदेवी से भी की जा रही है। आने वाली फिल्मों की बात करें तो जान्हवी मल्टी स्टारर फिल्म तख्त में नजर आयेंगी। इसके साथ वह गुंजन सक्सेना की बायोपिक भी कर रही हैं। जिसका पहला लुक सामने आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X