..................... Janhvi Kapoor Could Not Speak In Hindi Before Her Debut See Her Transformation Video Viral - Hindi Filmibeat

कभी हिंदी बोलने में Janhvi Kapoor को होती थी परेशानी, अब ऐसा ट्रांसफार्मेशन देख लोगों ने की तारीफ

Janhvi Kapoor Fluency Speak In Hindi

Janhvi Kapoor Fluency Speak In Hindi: जान्हवी कपूर अभी के समय पर बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्में भी दी है। मालूम हो कि जान्हवी कपूर श्रीदेवी की बड़ी बेटी है और साथ ही साथ अभी के समय पर वह अपनी मां के नक्शे कदमों पर चलती हुई ही नजर आ रही है।

जान्हवी कपूर अक्सर अपने लुक्स या फिर एक्टिंग की वजह से चर्चा में आती रहती है। कुछ वक्त पहले उनको 'मिस्टर एंड मिसेज माही' फिल्म में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ में राजकुमार राव भी नजर आए थे और दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद भी आई थी। लेकिन इसी बीच अब जान्हवी कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जान्हवी कपूर का एक पुराना वीडियो है और एक अभी का वीडियो है। पुराने वीडियो में वह काफी अलग नजर आ रही है और साथ ही साथ वह इस दौरान मीडिया के साथ में हिंदी में बात करने से भी काफी ज्यादा घबराती हुई देखी जा सकती हैं। इस दौरान जान्हवी कपूर ठीक से हिंदी भी नहीं बोल पा रही थी।

लेकिन हाल ही के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जान्हवी कपूर बहुत ही अच्छी खासी हिंदी बोलती हुई नजर आ रही है। दरअसल जान्हवी कपूर का यह वीडियो 'मिस्टर एंड मिसेज माही' फिल्म के प्रमोशन के दौरान का है। इस दौरान मीडिया ने उनसे महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सवाल पूछा था और तब उन्होंने धोनी की तारीफ करते हुए बहुत ही शुद्ध हिंदी में अपनी स्टेटमेंट दी थी।

जान्हवी कपूर का अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग उनके ट्रांसफार्मेशन की जमकर तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि उनके माता-पिता तेलुगू और तमिल बोलते हैं तो इसीलिए उनको हिंदी में बोलने में तकलीफ होती थी। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि जान्हवी ने बहुत मेहनत की है।

Read more about: janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X