जाह्नवी कपूर ने पूरी फिल्म मिली की शूटिंग, पिता बोनी कपूर के साथ पहला प्रोजेक्ट!
जाह्नवी कपूर कितनी बेहतरीन अदाकारा हैं ये बात किसी से भी छिपी नहीं हैं। वो लगातार अपनी शानदार फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं हैं। वर्तमान की बात करें तो वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। काफी समय वे मिली नाम की एक फिल्म को लेकर काम कर रहीं थीं और चर्चा का हिस्सा थीं। अब जानह्वी कपूर ने घोषणा की है कि उन्होंने अपनी फिल्म मिली की शूटिंग पूरी कर ली है। यह उनके पिता बोनी कपूर के साथ उनका पहला प्रोजेक्ट है।
जान्हवी ने कई बीटीएस (बिहाइंड-द-सीन) तस्वीरें साझा की और इस अवसर को चिह्नित करने के लिए सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा नोट लिखा। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और यही कारण है कि उन्होने ये ऐलान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही किया है।

उनका कहना कि उन्होने अपनी फिल्म मिली की शूटिंग पूरी कर ली है। उनके पिता बोनी कपूर इस फिल्म के निर्माता हैं। पहली बार जब बाप-बेटी की जोड़ी ने साथ काम किया है।
अभिनेत्री ने लिखा, "आपके मार्गदर्शन और धैर्य के लिए धन्यवाद और @noblebabuthomas। मेरे विश्वास को बहाल करने के लिए कि यदि आप ईमानदारी से पर्याप्त और कड़ी मेहनत करते हैं, तो यात्रा कितनी भी कठिन हो वो आसान हो जाती है।
मुझे उम्मीद है कि जब आप फिल्म देखेंगे तो आप लोगों को भी ऐसा ही लगेगा!'' जान्हवी कपूर लगातार कई शानदार प्रोजेक्ट का हिस्सा रही हैं और कम समय में ही इंडस्ट्री में एक अलग छाप छोड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications