Pics: जान्हवी कपूर ने किए तिरूपति बालाजी के दर्शन, नंगे पांव चढ़ीं 3500 सीढ़ियां
जान्हवी कपूर एक तरफ जहां अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारी में जुटी हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने छोटी सी छुट्टी ली और तिरूपति दर्शन करने पहुंच गईं। तिरूपति बालाजी से जान्हवी कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में जान्हवी कपूर, तिरूपति बालाजी की 12 किलोमीटर की चढ़ाई चढ़ते दिखाई दे रही हैं। जान्हवी ने नंगे पांव 3500 सीढ़ियों की चढ़ाई की।

जान्हवी कपूर का ये वीडियो देखकर फैन्स काफी खुश हैं। फैन्स का मानना है कि जान्हवी का धार्मिक झुकाव बिल्कुल श्रीदेवी की ही तरह है। वो अक्सर ही पूजा पाठ करती दिख जाती हैं।
श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर भी जान्हवी कपूर दक्षिण के एक मंदिर में पूजा करती हुई दिखाई दी थीं। वहीं जान्हवी के पारंपरिक परिधानों को देखकर भी फैन्स काफी खुश हैं।
यहां देखिए दर्शन करने जातीं जान्हवी कपूर का ये वीडियो -


Click it and Unblock the Notifications












