कोरोना से ठीक होते ही पूल में कूद पड़ीं जान्हवी कपूर, बिकीनी Pics की लगा दी बाढ़, यूं किया इंजॉय
जान्हवी कपूर हाल ही में कोरोना पॉज़िटिव थीं जिसके बाद फैन्स उन्हें जल्दी से ठीक होने की दुआएं दे रहे थे। अब कोरोना से ठीक होते ही जान्हवी कपूर ने अपना वीकेंड, दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए बिताया। वहीं कोरोना के बुखार से ठीक होते ही जान्हवी कपूर वापस आराम फरमाने के लिए पूल में कूद पड़ीं।
अपने इंस्टाग्राम पर जान्हवी कपूर ने बिकीनी तस्वीरों की बाढ़ लगा दीं। ये पूरा वीकेंड, जान्हवी कपूर ने अपने दोस्तों के साथ बिताया। जान्हवी कपूर इससे पहले, ठीक होने के बाद अपने भाई अर्जुन कपूर से मिलने भी पहुंची।

गौरतलब है कि पिछले 10 - 15 दिनों में लगभग आधा कपूर परिवार कोरोना पॉज़िटिव हो चुका है। इसकी शुरूआत हुई करण बुलानी और रिया कपूर के पॉज़िटिव होने के साथ। जिसके बाद उनके साथ डिनर करने पहुंचे अर्जुन कपूर भी पॉज़िटिव निकले। इसके बाद अर्जुन की दोनों बहनें खुशी कपूर और जान्हवी कपूर भी कोरोना पॉज़िटिव थीं।

जान्हवी कपूर ने पूल में किया आराम
गौरतलब है कि जान्हवी कपूर अक्सर ही अपने फैन्स को इंटरटेन करती रहती हैं और खुद भी मस्ती के ही मूड में रहती हैं। फिल्मों की बात करें तो जान्हवी कपूर फिलहाल हेलेन रीमेक की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। इसके अलावा वो पंजाब में अपनी फिल्म गुड लक जेरी की शूटिंग भी पूरी कर चुकी हैं। हेलेन रीमेक के बाद जान्हवी कपूर धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती हैं।

बिकीनी पहनने पर किया गया जज
कुछ महीनों पहले जान्हवी कपूर ने अपनी कुछ बोल्ड बिकीनी Pics शेयर की थीं जिसके कारण उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। किसी ने उन्हें श्रीदेवी की बेटी होने के कारण शर्म करने को कहा तो किसी ने उनकी बोल्ड तस्वीरों को अश्लील ही करार दे डाला। जान्हवी कपूर ने इन तस्वीरों पर सफाई देते हुए कहा था कि ये काफी पहले की तस्वीरें हैं जिसे वो अब फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं।

करियर की शुरूआत से हुई है आलोचनाएं
जान्हवी कपूर ने शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर के साथ धड़क नाम की फिल्म से अपना डेब्यू किया था और इस फिल्म के साथ ही जान्हवी का स्वागत इंडस्ट्री में बांहे खोलकर किया गया। फिल्म में जान्हवी कपूर एक परिपक्व प्रेम कहानी में नज़र आई थीं। हालांकि, ये फिल्म मराठी फिल्म सैराट का रीमेक थी और जान्हवी को फिल्म के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

फैन्स की बन चुकी हैं फेवरिट
हालांकि, जान्हवी कपूर धड़क के साथ आलोचनाओं का शिकार भले ही हुई थीं लेकिन अपनी रियल लाईफ में वो फैन्स और मीडिया का दिल जीतती गईं। चाहे वो इवेंट्स में उनकी शानदार उपस्थिति हो या फिर जिम सेशन के बाहर उनका नो मेकअप लुक। जान्हवी कपूर अक्सर ही फैन्स को खुश करती और उनके साथ सेल्फी खींचती दिख जाती है।

एक्सपेरिमेंट में पीछे नहीं
जान्हवी कपूर का फैशन सेंस कमाल का है और यही कारण है कि वो जहां भी जाती हैं कैमरे अपने आप उनकी तरफ घूम ही जाते हैं। जान्हवी कपूर अपने लुक्स के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करती हैं जो फैन्स को काफी पसंद भी आता है।

श्रीदेवी से की जाती है तुलना
आए दिन उनके लुक्स की तुलना श्रीदेवी से हो ही जाती है। लेकिन इस तुलना में भी लगातार उनके पास लोगों का प्यार ही पहुंचता है और ये दिखाता है कि उनकी फैन फॉलोइंग उन्होंने अपने दम पर बना ली है। श्रीदेवी की बेटी होने के बावजूद जान्हवी ने अपनी बिल्कुल ही अलग पहचान बना ली है। चाहे वो लगातार मीडिया को तवज्जो देना हो या फिर आम ज़िंदगी में बिल्कुल साधारण तौर तरीके से रहना हो।

काम को मिलती गई तारीफें
वहीं जान्हवी कपूर को शानदार प्रोजेक्ट्स का साथ भी बखूबी मिला है। उन्होंने धड़क के बाद ज़ोया अख्तर की फिल्म घोस्ट स्टोरीज़ में काम किया। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म नहीं चली लेकिन जान्हवी के काम की जमकर तारीफ हुई। इसके बाद जान्हवी कपूर की अगली फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई। लेकिन इस बार उनके काम को काफी सराहा गया।

फिल्मों की अफवाहें
जान्हवी कपूर के कुछ प्रोजेक्ट्स अटक चुके हैं जिनमें करण जौहर की तख्त और दोस्ताना 2 शामिल हैं। लेकिन इसके अलावा, उनका नाम कई प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ रहा है जिनमें वरूण धवन के साथ नितेश तिवारी की भी एक फिल्म शामिल है।

करती रहती हैं इंटरटेन
हाल ही में जान्हवी कपूर ने एक नया वीडियो शेयर किया था जहां उन्होंने सेक्सी दिखते हुए ऑरेन्ज जूस बनाने की कोशिश की है। जान्हवी ने पहले वीडियो में एक बिकीनी टॉप में दिखाया कि कैसे जूस निकालते हुए सेक्सी और हॉट दिखते हैं और लोगों की उम्मीद शायद यही होती होगी। जान्हवी ने दिखाया कि कैसे कड़ी मेहनत के बावजूद केवल एक घूंट जूस निकल पाता है। इसके अलावा उनका पूजा वीडियो भी काफी वायरल हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











