जाह्नवी कपूर ने कार में क्यों बदले कपड़े? तेजी से वायरल हो रहीं हैं तस्वीरें!
बॉलीवुड में फिल्म प्रमोशन्स को लेकर कई बार देखा गया है कि सितारे कुछ ऐसा कर जाते हैं जिनकी उम्मीद फैंस नहीं करते हैँ। कुछ ऐसा ही हाल ही में हुआ है। दरअसल इस समय अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म रूही को लेकर चर्चा में हैं और इसके प्रमोशन में लगी हुई हैं। इस शुक्रवार को जाह्नवी कपूर की फिल्म पूरे देश के सिनेमाघरों में बड़ा धमाका करने वाली है।
लेकिन इसके पहले अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर कार में ही अपने कपड़े बदल रहीं हैँ। जाह्नवी कपूर की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनका मानना है कि प्रमोशन को लेकर जाह्नवी कपूर काफी मेहनत कर रही हैं। फिल्म प्रमोशन के बाद जाह्नवी कपूर ने ऐसा किया था। अभिनेत्री ने इन तस्वीरों के साथ एक कैप्शन लिखा है कि.. 'ये वाकई में एक आरामदेह दिन था।'

धमाकेदार तस्वीरें साझा की
जाह्नवी कपूर ने कई धमाकेदार तस्वीरें साझा की हैं और उनका लुक काफी शानदार लग रहा है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ ही राजकुमार राव और वरुण शर्मा मुख्य किरदारों में है।
Recommended Video

हॉरर कॉमेडी
रूही एक हॉरर कॉमेडी है, जो दिनेश विजान के हॉरर- कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। इसके पहले आपने फिल्म स्त्री देखी थी जो कि रिलीज के बाद से ही काफी ज्यादा चर्चा में रही थी और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आईं थीं।

गुंजन सक्सेना
जाह्नवी कपूर को लेकर मशहूर है कि वो किसी भी किरदार को काफी दमदार तरीके से निभाती हैं और ये गुंजन सक्सेना में देखा गया है।

करियर की शुरुआत
उन्होने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म धड़क से की थी और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता ईशान खट्टर नजर आए थे।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रूही के अलावा वो फिल्म दोस्ताना 2 को लेकर बिजी हैं जिसकी शूटिंग काफी जल्दी शुरु हो सकती है।
'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के सीक्वल की तैयारी? वरुण धवन से बात करते हुए आलिया भट्ट ने दिया बड़ा हिंट!


Click it and Unblock the Notifications











