सोनम कपूर की दिवाली पार्टी: जान्हवी कपूर का चालबाज़ अवतार, सीधी सादी सलवार कमीज़ में एंट्री, फिर बनीं फुलझड़ी

Recommended Video
सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में कल रात ना सिर्फ कपूर परिवार ने नई खुशी का जश्न मनाया बल्कि इस पार्टी में कपूर परिवार के खास दोस्त भी शामिल हुए। लेकिन इन सबके बीच ध्यान खींचा, बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर ने जो अपने परिवार की इस दिवाली पार्टी में चालबाज़ अवतार में नज़र आईं।
जान्हवी कपूर ने जब इस पार्टी में एंट्री ली तो अपनी गाड़ी में वो बिल्कुल सीधे सादे सलवार कमीज़ में नज़र आईं। लेकिन थोड़ी ही देर बाद जान्हवी कपूर कैमरों के सामने लौटीं और उनका फुलझड़ी अवतार देखकर हर कोई चौंक ही गया।

यूं हुई एंट्री
जान्हवी कपूर इस समय अपनी फिल्म मिली के प्रमोशन में भी व्यस्त हैं और शायद वो किसी इवेंट से ही इस तरह सीधा अनिल कपूर के घर पहुंची थीं।

पार्वती से पू तक
इसके बाद उनका पार्वती बनी पू अवतार सबको नज़र आया। जान्हवी कपूर बेहद सेक्सी लहंगा चोली में कैमरों के सामने पहुंची और तस्वीरें खिंचवाई। इस पार्टी में जान्हवी की बहन खुशी कपूर नज़र नहीं आईं।

दिवाली पर बनी फुलझड़ी
इससे पहले, जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दिवाली आउटफिट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं जहां वो सिल्वर रंग की साड़ी में किसी फुलझड़ी से कम नहीं नज़र आ रही हैं।

मिस्टर एंड मिसेज़ माही
एक दिन पहले जान्हवी कपूर, धर्मा प्रोडक्शन्स के ऑफिस की पूजा में भी शामिल हुई थीं जहां उन्होंने अपने डायरेक्टर शरण शर्मा और को स्टार राजकुमार राव के साथ भी ढेर सारी तस्वीरें शेयर कीं।

मिस्टर एंड मिसेज़ माही
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव, धर्मा प्रोडक्शन्स की मिस्टर एंड मिसेज़ माही में नज़र आएंगे। इस फिल्म को शरण शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने जान्हवी कपूर स्टारर गुंजन सक्सेना के साथ अपना डेब्यू किया था।

फैन्स ने कहा उफ्फ
जान्हवी कपूर की दिवाली की तस्वीरें देख फैन्स भी उफ्फ कहे बिना नहीं रह पाए। गौरतलब है कि पूरे हफ्ते जान्हवी कपूर, बॉलीवुड की हर दिवाली पार्टी पर नज़र आईं। उनकी अगली फिल्म मिली है जो 4 नवंबर को रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











