Pics: जान्हवी कपूर ने मीडिया के साथ काटा बर्थ डे केक लेकिन खाने से मना कर दिया, बेहद प्यारी तस्वीरें
जान्हवी कपूर आज 6 मार्च को अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जान्हवी कपूर ने मीडिया के साथ भी अपना ये खास दिन शेयर किया। जान्हवी के लिए फोटोग्राफर्स ने केक का जमावड़ा लगा दिया। लेकिन जान्हवी ने किसी को निराश नहीं किया।
जान्हवी, फोटोग्राफर्स के साथ जन्मदिन मनाने आईं, केक काटा और एक फोटोग्राफर को खिलाया भी। हल्का सा खुद भी खाया और बताया कि वो केक नहीं खाएंगी क्योंकि वो डाईटिंग कर रही हैं।

इससे पहले, कल रात अर्जुन कपूर के घर पर जान्हवी के लिए एक पार्टी रखी गई थी जहां जान्हवी ने खास दोस्तों और परिवार के साथ अपना बर्थडे केक काटा। इस पार्टी की पूरी तैयारी जान्हवी की अंशुला दीदी ने की थी।
आज जान्हवी ने फोटोग्राफर्स के साथ अपना जन्मदिन मना कर उनका दिल भी रख लिया। गौरतलब है कि इस समय जान्हवी कपूर अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के साथ काफी व्यस्त हैं।
यहां देखिए उनके जन्मदिन की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
