Janhvi Kapoor ने अपनी 'परफेक्ट' फिगर दिखाने के लिए की ऐसी हरकत, फैंस ने कर दिया भयंकर ट्रोल

By Filmibeat Desk
janhvi-kapoor-brutally-trolled-for-editing-her-pictures-to-look-more-curvy-netizens-said-worst-pho

Janhvi Kapoor trolled: जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बवाल' का प्रमोशन कर रही हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली इस फिल्म में वो वरुण धवन के साथ दिखने वाली हैं। हालांकि इस बीच जान्हवी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे लेकर वो भयंकर ट्रोल हो गईं।

सेलिब्रिटीज अक्सर सोशल मीडिया पर परफेक्ट दिखने की कोशिश करते हैं। उनके बाल, मेकअप और पहनावे से लेकर उनकी पोज़ तक, सब कुछ पर नेटिजन्स की नजर रहती है। लिहाजा, कई बार सेलेब्स परफेक्ट दिखने के लिए अपनी तस्वीरों को फ़ोटोशॉप करते हैं।

एडिट किये फोटो को लेकर ट्रोल हो गईं जान्हवी

हाल ही में जान्हवी कपूर ने भी कथित तौर पर अपनी तस्वीर के साथ यही किया, लेकिन नेटिजन्स की नजर से एडिटिंग बच नहीं पाई। एक फ्लोरल बॉडीकॉन ड्रेस में जान्हवी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। कोरल लिपस्टिक और स्मोकी आंखों के साथ उनका मेकअप शानदार लग रहा था, लेकिन फोटोज की सीरीज में दूसरी तस्वीर को देखकर सब हैरान रह गए। यदि आप बारीकी से देखेंगे, तो उस तस्वीर में सोफे की टांग मुड़ी हुई है।

"2 रूपए की एडिटिंग"- लोगों ने किया ट्रोल

जाहिर तौर पर लोगों ने सोशल मीडिया पर तुरंत इस गलती को नोटिस किया और इसे लेकर कमेंट बॉक्स ऑफिस में जान्हवी का मजाक उड़ाने लगे। एक यूजर ने लिखा, "दूसरी तस्वीर में फोटोशॉप काफी दमदार है।"

दूसरे ने कहा, "लाखों का सर्जरी किया, उसके बाद भी एडिट करना पड़ रहा है"

एक अन्य ने लिखा- "जान्हवी ने दूसरी तस्वीर एडिट क्यों की है? आपका दाहिना हाथ, सोफे का किनारा... सब कुछ मुड़ा हुआ है! क्या आपको सभी वर्कआउट और सर्जरी के बाद भी परफेक्ट फिगर की जरूरत है?

एक और यूजर ने लिखा- "2 रुपये वाली एडिटिंग"

Read more about: janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X