जाह्नवी कपूर की रैंप वॉक को लोगों ने बताया 'मुर्दा वॉक', तस्वीरों और वीडियो की उड़ रही है खूब खिल्ली

जान्हवी कपूर आज के वक्त में बॉलीवुड में काफी फेमस हो चुकी है और उनकी एक्टिंग के अलावा उनकी अदाएं भी काफी ज्यादा लोगों को पसंद आती हैं। पिछले दिनों वह शिकार पहाड़िया को डेट करने को लेकर चर्चा में थी। लेकिन एक बार फिर से वह लाइमलाइट में आ चुकी है और इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि इंटरनेशनल रैंप वॉक है।
जान्हवी कपूर ने 2018 में फिल्म धड़क से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और अपने हर एक प्रोजेक्ट से वह दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने पेरिस कुट्योर और वीक में रैंप वॉक में अपने लुक से हर किसी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर उनके यहां की तस्वीर तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है।
जान्हवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यहां की तस्वीरों को शेयर किया और कैप्शन में वहां के माहौल की भी खूब तारीफ की। अगर तस्वीरों में उनके लुक की बात की जाए तो उन्होंने इस दौरान ब्लैक बैकलेस टॉप के साथ मैचिंग मरमेड स्टाइल की स्कर्ट पहनी हुई थी। उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी।
जान्हवी कपूर की खूबसूरत तस्वीरों पर उनके दोस्त ऑरी ने द रिएक्शन दिया और कमेंट करते हुए लिखा कि 'देखने लायक विजन है।' इसी के अलावा एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर उनके फैंस भी जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। जिस पर कोई उन्हें गॉर्जियस बता रहा है तो कोई उन्हें बेहद ही सुंदर कह रहा है।
जाह्नवी कपूर के रैंप वॉक के इस अंदाज पर ऑडियंस कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने तो उनकी तुलना अदिति राव हैदरी के गजगामिनी वॉक से कर दी. यूजर ने लिखा,"वह रनवे पर धीताम धीताम धीना कररही है? इस चलन को रोकने की ज़रूरत है!" एक यूजर ने पूछा, "क्या ये वॉक है?"
एक यूजर ने लिखा,"ऐसे लग रहा है कोई मुर्दा, कब्र से निकलकर चल रहा है." दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या वीडियो स्लो-मो में है, या यह रियल टाइम में है?" एक ने लिखा, "इससे बढ़िया रैंप वॉक तो अनन्या पांडे ही कर लेती है." एक और यूजर ने लिखा, "ऐसा लग रहा है कि यह सोते-सोते वॉक कर रही है."
जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि हाल ही में उन्हें राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में देखा गया था। इस फिल्म को 31 मई को रिलीज किया गया। अब जल्दी ही अभिनेत्री देवरा और उलझ फिल्म में नजर आएंगी। देवरा में उन्हें जूनियर एनटीआर के साथ देखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications