Janhvi Kapoor का ब्राइडल लुक बुरी तरह से हुआ फ्लॉप, लोगों ने कहा- 'ये ब्राइड है या बार डांसर'

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor Bridal Look Trolled: जाह्नवी कपूर अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार उनका फैशन गेम इंटरनेट पर हंसी का कारण बन गया है। मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता के लिए जाह्नवी ने जो ब्राइडल लुक कैरी किया, उसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की शिकार बन गईं।

ब्राइडल लुक में नजर आईं जान्हवी

इस बार जाह्नवी ने पारंपरिक लहंगे को छोड़कर एक अलग और अजीबोगरीब स्टाइल चुना। उनका आउटफिट 'चांदनी सेट' कहलाया, जिसमें सिल्वर सीक्विन वाला स्ट्रैपलेस ब्लाउज और गोल्डन साटन धोती पैंट थी। ये धोती पैंट मरमेड शेप में थी और बीच में प्लीट्स दिए गए थे।

जाह्नवी के इस यूनीक ब्राइडल लुक में गोल्ड आर्मलेट्स पर सिल्वर डिटेलिंग, बीड्स और स्टोन वाली टैसल्स के साथ उनके हाथों को खास अंदाज मिला। मोटे कंगन, फ्लोरल ब्रेसलेट्स और एक अनोखा हेडपीस - जो आधा मांग टीका और आधा क्राउन जैसा था। इसने पूरे लुक में ड्रामा जोड़ दिया।

जान्हवी का मेकअप

मेकअप में उन्होंने मैट बेस के साथ नैचुरल ग्लो रखा, कंटूर और हाइलाइट से चेहरे को शार्प लुक दिया। मैरून लिपस्टिक लुक की सबसे बड़ी हाइलाइट रही, वहीं मेटैलिक आईशैडो और स्ट्रेट ओपन हेयर ने ब्राइडल लुक को पूरा किया। हालांकि, लोगों को जाह्नवी का ये लुक कुछ खास पसंद नहीं आया।

लोगों ने किया ट्रोल

जाह्नवी के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- 'कौन सी दुल्हन ऐसे हिप्पी की तरह तैयार होती है', दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये कोचेला की दुल्हन लग रही है, हिप्पी दुल्हन की तरह। गौरव गुप्ता के डिजाइन में जाह्नवी ज्यादा प्यारी दिख रही थीं।' तीसरे यूजर ने लिखा- 'माफ करना, लेकिन ये दुल्हन कहीं से नहीं लग रहीं।' एक और यूजर ने लिखा- 'ये सस्ते डांस परफॉर्मेंस के आउटफिट की तरह लग रहा है।' एक और यूजर ने लिखा- 'ये दुल्हन है या बार डांसर'। एक यूजर ने तो यह तक कह दिया- 'कुछ भी पहन लो और फैशन का नाम दे दो।'

जाह्नवी का ये एक्सपेरिमेंटल लुक भले ही डिजाइनर के लिए क्रिएटिविटी का नमूना हो, लेकिन इंटरनेट जूरी के लिए ये 'फैशन फेल' बन गया है। अब ये लुक ट्रेंडिंग है, लेकिन वजह फैशन इंस्पिरेशन नहीं, बल्कि मीम्स और ट्रोल्स हैं।

More from Filmibeat

Read more about: janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X