'लेकिन तू तो दलित है...' जाति पर उठे सवाल तो शिखर पहाड़िया ने दिया करारा जवाब, बोले- अछूत है तुम्हारी...

Janhvi Kapoor BF Shikhar pahariya Trolled: बोनी कपूर की लाडली और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जमकर चर्चाओं में रहती हैं। बता दें कि जाह्नवी कपूर लंबे समय से शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं।
दोनों को आए दिनों इवेंट्स में और वेकेशन में देखा जाता है। दोनों अकसर अपनी इंस्टा स्टोरी में भी एक दूसरे को टैग करते हैं। फैन्स को तो दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आती है, लेकिन फिलहाल तो शिखर पहाड़िया को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। चलिए जातने हैं कि क्या है वजह।
जाह्नवी कपूर के BF झेल रहे हैं ट्रोलिंग
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर वीर पहाड़िया के भाई शिखर पहाड़िया को उनकी जाति की वजह से ट्रोलिंग को झेलना पड़ रहा है। लगातार हो रही अपनी ट्रोलिंग को देख हाल ही में शिखार पहाड़िया ने भी करारा जवाब दिया है। उनके इस जवाब के बाद अब हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
शिखर पहाड़िया जाति की वजह से हुए ट्रोल
जाह्नवी कपूर शिखर के साथ कई तस्वीरें शेयर करती हैं वहीं शिखर ने इंस्टा पर उपने डॉग्स के साथ भी फोटो शेयर की थी। जो फैन्स को बहुत पसंद आई थी। लोगों ने इस तस्वीर पर जमकर प्यार भी लुटाया था, लेकिन उनमें से किसी एक ने शिखर को ट्रोल करते हुए लिखा- 'लेकिन तू तो दलित है'
शिखर ने दिया करारा जवाब
जाति की वजह से सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर अब शिखर पहाडिया ने करार जवाब दिया है। शिखर अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखते हैं- 'यह सच में काफी निराशाजनक है। आज भी तुम्हारे जैसे लोग छोटी और पिछड़ी हुई मानसिकता रखते हैं। दिवाली रोशनी और एकता का त्योहार है जो तुम्हारी सोच से परे है।'
अछूत है तुम्हारी सोच...
शिखर आगे लिखते हैं- 'भारत की ताकत हमेशा से उनकी विभिन्नता और समावेशिता में रही है। जिसके सामने तुम पूरी तरह से असफल हो। अज्ञानता फैलाने के बयाए तुम लोगों को शिक्षित होने पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि अभी जो अछूत है वो है तुम्हारी सोच का स्तर।' बता दें कि शिखर के इस विचार की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











