'दादी मर गई पर मोहब्बत रुकनी नहीं चाहिए', अंतिम संस्कार से BF संग जाह्नवी कपूर का ये वीडियो देख भड़के लोग

Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya At Nirmala Kapoor Funeral: फिल्म मेकर बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर के घर में एक बार फिर से मातम पसर गया है। बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का देहांत हो गया है। वो 90 साल की थीं और उम्र संबंधी समस्याओं से लगातार जूझ रहीं थीं। ऐसे में पूरा कपूर खानदान सदमे में है और तमाम सेलेब्स और इंडस्ट्री को लेकर उन्हें सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।
GF को संभालने पहुंचे शिखर पहाड़िया
निर्मल कपूर के निधन की खबर सुनते ही जाह्नवी अनिल कपूर के घर पहुंच गई। इस दौरान जाह्नवी कपूर काफी परेशान दिखाई दीं। दुख की घड़ी में GF को संभालने शिखर पहाड़िया भी पहुंचे। वायरल वीडियो में जाह्ववी कपूर के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनके चाचा अनिल कपूर के घर पहुंचे हैं।
ट्रोल हो रही हैं जाह्नवी कपूर
इस दौरान उनका एक और वीडियो सामने आया है जिसमें जाह्ववी और शिखर बात करते नजर आ रहे हैं। जाह्ववी कपूर सफेद सूट-सलवार में दादी के निधन की खबर सुनते आईं। इस दौरान शिखर पहाड़िया के हाथ में प्लास्टर भी नजर आया। शिखर के हाथ में चोट लगी है उसके बावजूद वो जाह्ववी के साथ इस दुख की घड़ी में साथ खड़े हैं। हालांकि कुछ लोग उनके इस वीडियो पर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि "दादी मर गई पर मोहब्बत रुकनी नहीं चाहिए"। एक और यूजर ने लिखा, "परिवार को संभालने के बजाय बॉयफ्रेंड से गप्पे लड़ा रही है।"
निर्माला कपूर का निधन
बताया जा रहा है कि काफी समय से निर्मल कपूर बीमार चल रहीं थीं और उनका इलाज हो रहा था। बीते सितंबर 2024 में अनिल कपूर की मां अपना 90वां जन्मदिन मनाया। निर्माला कपूर कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थीं और रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिन से सही से खा पी नहीं रहीं थीं। आए दिन उनको अस्पताल जाना पड़ता था और लगातार उनका इलाज हो रहा था।
बेहद खूबसूरत थीं निर्मला कपूर
हालांकि अंत में वो जिंदगी की जंग हार गईं और 2 मई को शुक्रवार वाले दिन अंतिम सांस ली। अनिल कपूर की मां काफी कम लाइमलाइट में रहती थीं और उनके बेटों को लेकर ही वो मशहूर थीं। एक ओर जहां अनिल कपूर एक शानदार एक्टर हैं तो वहीं दूसरी तरफ बोनी कपूर फिल्ममेकर हैं। निर्मल कपूर के निधन कपूर परिवार हताहत है।


Click it and Unblock the Notifications











