Janhvi Kapoor Birthday: जान्हवी के इन बोल्ड लुक्स को देखकर अगर आप भी ना हो जाएं दीवाने तो कहना

Janhvi Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने स्टाइल और अपने अनोखे लुक्स को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। जान्हवी का स्टाइल इतना प्यारा और शानदार है कि फैंस उनको एक नजर देखते ही दीवाने हो जाते हैं। तो आज हम जान्हवी के कुछ खास लुक्स के बारें में चर्चा करेंगे और बताएंगे कि बेर्स्टन और इंडियन दोनों स्टाइल में जान्हवी कितनी प्यारी लगती हैं।
गौरतलब है कि, एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हमेशा अपने स्टाइल से सुर्खियों में आ जाती हैं। उनके आउटफिट सबसे अलग होते हैं। यही वजह है कि जब भी वह किसी पार्टी में जाती हैं तो लाइमलाइट में आ जाती हैं।
पिंक साड़ी में जान्हवी कपूर का यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है, इसमें जान्हवी बहुत ही प्यारी दिख रही हैं। बैसे जब जब जान्हवी कुछ एथनिक और इंडियन पहनती है उनकी अदाएं, उनका अंदाज देखने लायक होता है। ऐसा लगता है कि एक्ट्रेस अपने हुस्न ने ना जाने कितने कत्ल कर देगी।
इस ब्लैक ड्रेस में जान्हवी काफी शानदार दिख रही हैं। एकदम परफेक्ट बॉडी के साथ एक दम परफेक्ट ड्रेस जाहिर है कि, जाह्नवी अक्सर अपने फैशन सेंस और आउटफिट से लोगों का ध्यान खींचती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फैंस हर एक पोस्ट पर खूब प्यार बरसाते हैं, कम वक्त में ही जान्हवी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो जाते हैं।
जान्हवी जब जब बिकनी पहनती है तब तब अपनी लिस्ट में चाहने वालों की संख्या में मुनाफा करती हैं। खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक जान्हवी कपूर कभी भी अपने लाखों फैंस के लिए मेजर फैशन गोल्स सेट करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। जान्हवी के वेकेशन लुक्स हों, पार्टी आउटफिट्स हों या फोटोशूट्स, वह अपने सभी लुक्स को बेहतरीन बनाती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर को आखिरी बार फिल्म 'मिली' में देखा गया था। अब जान्हवी साउथ की एक से दो फिल्मों में अपनी अदाकारी का कमाल दिखाने के लिए तैयार है, बहुत जल्द वो कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications