Janhvi Kapoor Birthday:जान्हवी को खास अंदाज में उनके अपनों ने किया बर्थडे विश

Janhvi Kapoor Birthday

Janhvi Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का आज जन्मदिन हैं, ऐसे में कई सारे सेलेब्स और उनके परिवार वाले उनको खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बधाई देने वालों की लिस्ट में जान्हवी के भाई अर्जुन, जान्हवी की बहन खुशी और अंशुला और जान्हवी के दोस्त वरुण धवन ने बहुत ही शानदार अंदाज में जान्हवी को जन्मदिन की बधाई दी है।

सोमवार को जान्हवी के दोस्त और उनकी नई फिल्म के कोस्टार वरुण धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी कपूर की एक कार में बैठी हैं, जबकि उस कार के पीछे वरुण धवन भागते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में वरुण धवन ने लिखा है कि- जन्मदिन मुबारक हो जाह्नवी कपूर मैं आशा करता हूं कि आपका जन्मदिन बवाल हो और ये साल आपके लिए बेमिसाल हो।

जान्हवी कपूर को विश करने के लिए अर्जुन कपूर ने उन दोनों की एक बूमरैंग वीडियो शेयर की, वीडियो में दोनों भाई बहन को मस्ती के अंदाज में देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा कैप्शन में लिखा, पागल रहो, खुश रहो और जैसे हो वैसे ही रहो...सबसे मेहनती लोगों में से एक को जन्मदिन मुबारक हो...मुझे विश्वास है कि यह सब ठीक हो जाएगा, अंत में बस सवारी का आनंद लें और इस साल हर चीज के बारे में चिंता कम करें..जाह्नवी कपूर।

खुशी कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज साझा की है, पहली तस्वीर में छोटी जाह्नवी कपूर डांस कर रही हैं और पीछे से खुशी उन्हें कॉपी कर रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में जाह्नवी नन्ही खुशी को गोद में लेकर किस कर रही हैं, जबकि तीसरी फोटो दोनों के बड़े होने के बाद की है। पोस्ट को शेयर करते हुए खुशी ने लिखा, मेरे साथी को हैप्पी बर्थडे, मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।

जान्हवी की बड़ी बहन बहन अंशुला कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह जाह्नवी को गले लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में उन्होंने 'सेज द जेमिनी' का गाना 'टिक टिक बूम' भी लागाया है। इस सुंदर सी क्लिप के साथ उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, माइन, फोटो में दोनों बहने नाइट शूट में पहने नजर आ रही हैं।

तो इस तरह से जान्हवी को उनके जन्मदिन पर हर तरफ से कई सारे बर्थडे विश मिल रहे हैं और हर कोई अलग अलग अंदाज में जान्हवी को बधाई दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X