अनंत-राधिका के संगीत में BF शिखर ने कैंची से काटा जाह्नवी कपूर का गाउन, अकेले में ले गए और...

BF Shikhar Cuts Janhvi Kapoor Gown: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर छाई रहती हैं। हाल ही में ये हसीना अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में अपनी बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ शिरकत करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान जाह्नवी कपूर के पीकॉक लुक पर हर किसी की नजरें थमी की थमीं रह गईं।
जान्हवी अपने बॉयफ्रेंड शिखर पाहरिया के साथ पहुंची और दोनों ने शानदार अंदाज में पार्टी में हिस्सा लिया। जान्हवी ने एक खूबसूरत मछली के आकार वाला लहंगा पहना था। इस लहंगे में मोर की डिजाइन थी। जान्हवी ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें एक तस्वीर में शिखर उनकी मदद करते नजर आ रहे थे। शिखर ने जान्हवी के लहंगे के कैन-कैन को काट दिया ताकि वह आराम से डांस कर सकें। यह बहुत प्यारा था।
जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि उनका लहंगा जामनगर से प्रेरित था। उन्होंने लिखा, "मैंने इस आखिरी जश्न के लिए एक खास लहंगा पहना, जिसे जामनगर की यादों से प्रेरित किया गया था। जामनगर की खूबसूरत प्रकृति, वन्यजीवन और प्रियजनों की यादों को ध्यान में रखकर इसे बनाया गया था।"
जान्हवी ने अपने पोस्ट में अपने लहंगे के बारे में लिखा, "हर जगह आपको मोर देखने को मिलेंगे। इसी से प्रेरित होकर मैंने मोर की पंखों वाला लहंगा पहना। इस लहंगे को मनीष मल्होत्रा और उनकी टीम ने शानदार तरीके से बनाया है।" जान्हवी की इस पोस्ट ने उनके फैंस का दिल जीत लिया और पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
जाह्नवी को आखिरी बार स्पोटर्स ड्रामा मिस्टर एंड मिसेज माही में देखा गया था, जिसमें राजकुमार राव भी थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अछे रिव्यूज मिले थे। वह अगली फिल्म उलझ में नजर आएंगी, जो 2 अगस्त को रिलीज़ होगी और यह एक राजनीतिक थ्रिलर है। जिसका टीजर यूट्यूब पर आलरेडी लोगो को पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications