देसी शकीरा की तरह जाह्नवी कपूर ने किया ऐसा बेली डांस, Video मचा रहा है बवाल,
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि जाह्नवी कपूर अपने डेब्यू से पहले स्टार्स की फेहरिस्त में शामिल हो चुकी हैं। 'धड़क' के डेब्यू के बाद जाह्नवी की लोकप्रियता पहले से अधिक बढ़ गई है। जाह्नवी अपनी फिल्मों के साथ फिटनेस क्रेज और वीडियो को लेकर भी चर्चा में है।
बीते कई दिनों से जाह्नवी एक खास डांस स्टाइल को सीख रहीं हैं। इस नए वीडियो से मालूम होता है कि वह अपनी इस कोशिश में कामयाब हो गई हैं। यकीन नहीं आता तो आप उनका ये लेटेस्ट वीडियो देख लीजिए। जिसे काफी तेजी से सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है।

इस वीडियो में जाह्नवी बेली डांस कर रही हैं। इस वीडियो में वह अपनी ट्रेनर नम्रता पुरोहित के साथ फिल्म लवयात्रि के सांग 'अख लड़ जावे' पर बेली डांस कर रही हैं। फैंस जाह्नवी के इस वीडियो को तेजी से वायरल कर रहे हैं। बेली डांस करते हुए जाह्नवी को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि वह एक प्रोफेशन बेली डांसर नहीं हैं।
इस वीडियो से पहले जाह्नवी ने बेली डांस सीखने में काफी कड़ी मेहनत की है। बता दें कि जाह्नवी धड़क के बाद फिर से सभी को चकित करने आ रही हैं। उनकी अगली फिल्म होगी 'कारगिल गर्ल' और 'रुही आफ्जा'। 'कारगिल गर्ल' में वह वायुसेना अधिकारी गुंजन सक्सेना की भूमिका निभा रही हैं। 'रुही आफ्जा' में वह राजकुमार राव के साथ दिखाई देंगी।
नीचे देखिए Video और कुछ खास तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications