छोटी ड्रेस पहनकर अनकंफर्टेबल हुईं Janhvi Kapoor, ड्रेस को बार-बार खींचते हुए पैपराजी से की ये रिक्वेस्ट

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor Viral Video: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। जहां बीते दिन उन्हें काशी में गंगा आरती करते देखा गया था तो वहीं अब जाह्नवी कपूर तड़के सुबह एयरपोर्ट पर नजर आईं। जाह्नवी कपूर को देखते ही पैपराजी की लाइन लग गई, लेकिन शायद पैपराजी का आना एक्ट्रेस को कुछ खास पसंद नहीं आया क्योंकि वह अपनी छोटी ड्रेस की वजह से अनकंफर्टेबल महसूस कर रही हैं।

शॉर्ट ड्रेस पहन पछताईं एक्ट्रेस
मिस्टर एंड मिसेज माही एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सुबह ही एयरपोर्ट पर नजर आईं। जहां वह बेहद ही छोटी और टाइट बॉलीकॉन ड्रेस पहने सिर पर कैप लगाए नजर आ रही हैं। इस दौरान वह पैपराजी को देख ठीक से पोज देने की कोशिश करती हैं, लेकिन जैसे ही एक्ट्रेस को पीछे मुड़ना होता है वह पैपराजी से कहती हैं कि आग आगे आइए ना, लेकिन जब पैपराजी आगे नहीं आते तो एक्ट्रेस तेजी से भागकर बोर्डिंग करती हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट हैं साथ ही कुछ लोग एक्ट्रेस को भी ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

भड़के यूजर्स
जाह्नवी कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- आपकी ड्रेस कुछ ज्यादा ही टाइट नहीं है। आपको नहीं लगता कि सफर में थोड़े कंफर्टेबल कपड़े पहनने चाहिए। तो वहीं दूसरे ने लिखा- इस तरह की ड्रेस पब्लिक एरिया में आपको अनकंफर्टेबल फील करवा ही देती हैं। तो वहीं तीसरे ने पैपराजी को भी ट्रोल किया है। यूजर ने लिखा वह अनकंफर्टेबल फील कर रही हैं तो कैप्चर ही क्यों कर रहे हो।

इन फिल्मों को लेकर बिजी हैं एक्ट्रेस

काम की बात करें तो मिस्टर और मिसेज माही के बाद जाह्नवी कपूर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, तख्त, उलझ जैसी बड़ी फिल्मों में भी जाह्नवी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X