बैकलेस पहनकर लंदन में बोल्ड हुईं जान्हवी कपूर, हॉटनेस के मामले में सबको छोडा पीछे!

जान्हवी कपूर इस वक्त फिर से खबरों का हिस्सा हैं और कहा जा रहा है वो काफी बोल्ड होती हैं लेकिन कभी कभी ऐसा नजारा दिखता है। इस वक्त जान्हवी कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो काफी अच्छी लग रहीं हैं।
दरअसल जान्हवी ने वन्यजीव संरक्षण चैरिटी एलिफेंट फैमिली की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर लंदन में एनिमल बॉल में भाग लिया। उन्होने सोशल मीडिया तस्वीरें साझा की हैं और सामने आते ही तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं।
इस शो में जान्हवी के अलावा फैशन डिजाइनर, मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची मुखर्जी और अनीता डोंगरे सहित कई भारतीय हस्तियों ने समारोह में भाग लिया। किंग चार्ल्स तृतीय और क्वीन कंसोर्ट कैमिला भी उपस्थित हुए। जान्हवी कपूर ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, ''एनिमल बॉल मेरा पसंदीदा पहनना, मेरे पसंदीदा के साथ।''
इसके बाद लोग लगातार उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''स्टनिंग।'' एक का कहना था, ''बेहद हॉट।'' एक ने लिखा, ''कहर ढाकर ही मानोगी क्या?'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि जान्हवी कपूर ने रिएक्शन नहीं दिया है।
सितारों से भरे इस समारोह में बॉलीवुड स्टार जान्हवी कपूर ने भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने इवेंट के लिए मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई पोशाक पहनी और सुर्खियां बटोरीं। वर्कफ्रंट पर वो कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और आने वाले दिनों में कहर ढाती हुईं बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें जो कि इंस्टाग्राम पर खुद जान्हवी कपूर के द्वारा साझा की गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications