रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ मेहंदी सेरेमनी में पहुंची जान्हवी कपूर, शिखर के मोबाइल में दिखा खास वॉलपेपर!

शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर इस वक्त हर जगह साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आया है जिसमें जान्हवी और शिखर एंटीलिया में एंट्री करते दिख रहे हैं और वो बहुत अच्छे लग रहे हैं।
इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट करने वाला ही ट्रोल हो गया। दरअसल एक वीडियो साझा किया गया है जिसमें कहा जा रहा है कि शिखर के मोबाइल में जान्हवी कपूर की तस्वीर है।
हालांकि इसके बाद लोग इसलिए भड़क गए हैं क्योंकि इसमें कुछ भी साफ नहीं नजर आ रहा है और दावा कर दिया गया है। जान्हवी कपूर ने इस दौरान काफी कलरफुल ड्रेस पहनी थी और बेहद सुंदर लग रहीं थीं। जान्हवी के अलावा शिखर भी ट्रेडिशनल कपड़ों में जम रहे थे।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आते ही लोग उस बात को लेकर मजाक बना रहे हैं कि शिखर के मोबाइल में जान्हवी की तस्वीर है। एक ने लिखा है, ''भाई इंसान की आँखें हैं बाज का नहीं।'' एक ने लिखा, ''ये जान्हवी कपूर का ही मोबाइल है, उसने बस पकड़ा है।'' एक ने लिखा, ''टीआरपी के लिए कुछ भी मतलब।'' एक ने लिखा, ''वाह बेटे क्या पारखी नजर पाई है।'' एक ने लिखा, ''जान्हवी कपूर का मोबाइल है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
अनंत राधिका की शादी
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होनी है। बीती रात मेहंदी सेरेमनी में सितारों ने एंट्री मारी थी। ये शादी पिछले दो महीनों से खबरों का हिस्सा है और कई रिसेप्शन हो चुके हैं। इसके पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी 2019 से रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी श्लोका मेहता से हुई थी, और कपल का एक बेटा पृथ्वी और बेटी वेदा है। देखना ये है कि कल किस तरह की धूम मचती है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











