The Archies Screening: छोटी बहन खुशी कपूर की फिल्म स्क्रीनिंग में जान्हवी ने लूटी महफिल, दिखाया बोल्ड अंदाज

The Archies Screening, Janhvi Kapoor

The Archies Screening: अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस बार जान्हवी अपने बोल्ड और शानदार अवतार को लेकर खबरों में है। जान्हवी हाल ही में अपनी छोटी बहन खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' की स्क्रीनिंग में पहुंची जहां उन्होंने अपना कातिलाना अंदाज दिखाया।

द आर्चीज की स्क्रीनिंग में जान्हवी कपूर-

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हाल ही में अपनी छोटी खुशी कपूर से बहुत प्यार करती हैं और हमेशा ही उनका सपोर्ट करती हैं। कई बार कई सारे मौके पर दोनों बहनों को एक-दूसरे के साथ देखा गया है और एक-दूसरे के प्रति दोनों का प्यार भी अक्सर ही देखा जाता है।

हाल ही में जब खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म द आर्चीज की मुंबई में स्क्रीनिंग रखी गई। तो इस खास मौके पर अपनी छोटी बहन का सपोर्ट करने जान्हवी कपूर खास अंदाज में पहुंची और पूरी महफिल ही लूट ले गई।

हमेशा की तरह जान्हवी कपूर इस मौके पर भी बेहद प्यारी और शानदार नजर आ रही थी। जान्हवी का बोल्ड अंदाज सबको काफी पसंद आया। हाई हील्स, खुल्ले बाल और ब्लैक कलर के प्यारे से आउटफिट में एक्ट्रेस की अंदाए लोगों को दीवाने बनाने के लायक थी।

सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर का इस स्क्रीनिंग के दौरान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसको सभी काफी पसंद कर रहे हैं। खैर जान्हवी के अलावा इस मौके पर खुशी कपूर भी बेहद प्यारे अंदाज में पहुंची थी। वहीं इस स्क्रीनिंग के दौरान तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए।

खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म द आर्चीज-

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। जोया अख्तर की इस फिल्म से सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म के टीजर, गाने ने पहले से ही फैंस का उत्साह बढ़ाया हुआ है। 'द आर्चीज' का प्रीमियर 7 दिसंबर को ओटीटी पर होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X