जान्हवी कपूर ने अनंत अंबानी को जमकर लगाई हल्दी, एक्ट्रेस की मस्ती देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

anant ambani janhvi Kapoor viral video

Anant Ambani Janhvi Kapoor Haldi- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी किसी फेस्टिवल से कम नहीं थी। इस दौरान ये शादी पूरे देश में चर्चा का विषय रही और लोगों ने देखा कि इतनी शानदार शादी शायद ही पहले कभी हुई थी।

इस दौरान कई रश्में हुईं जहां पर बॉलीवुड के ढेरों सितारे पहुंचे थे। शादी तो खत्म हो गई लेकिन लगातार ये वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जो कि अनंत -राधिका की हल्दी सेरेमनी का है।

इस दौरान अनंत अंबानी के साथ जान्हवी कपूर मस्ती करती दिख रही हैं। ऐसा कहा जाता है कि अक्सर अंबानी परिवार के इवेंट में स्टार्स जाते हैं। लेकिन शादी में जिस तरह की मस्ती और धमाल देखने को मिला वो कमाल था।

जान्हवी कपूर और अनंत अंबानी

इस वायरल हो रहे वीडियो में अनंत अंबानी के साथ जान्हवी कपूर होली खेल रही हैं। वो लगातार हल्दी अनंत के लगाती हुई नजर आ रही हैं। अनंत काफी खुश रहे हैं और हल्दी लगवा रहे हैं। इश दौरान जान्हवी कपूर को मस्ती में देखा गया और फेस बनाती हुई भी दिख रही हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। nitamukesh.ambani नाम के एक पेज पर इस वीडियो को अपलोड किया गया है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''लगता है बचपन की दोस्ती है।'' एक ने लिखा,''काफी क्यूट वीडियो।'' एक ने लिखा, ''हर किसी को ये लोग भाव नहीं देते।'' एक ने लिखा, ''हल्दी है या होली।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग हार्ट इमोजी भी साझा कर रहे हैं।

आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X