'बॉडी पार्ट्स पर जूम करना..' पैपराजी को इस एक्ट्रेस ने बताईं उनकी लिमिट्स, लेकिन खुद हो गईं ट्रोल
Janhvi Kapoor on Paparazzi: श्रीदेवी के निधन के बाद जान्हवी कपूर ने लगातार अच्छा काम किया है और अपनी मां को गौर्वान्वित किया है। अक्सर देखा जाता है कि वो अपनी बेबाकी से लोगों को हैरान करती हैं।

वो कई मामलों में अपने अलग राय रखती हैं और दुनिया क्या सोचती है इससे उनको फर्क नहीं पड़ता है। इस वक्त उनका एक बयान सामने आया है जिसमें वो बॉडी पार्ट्स और कैमरा एंगल को लेकर बात करती नजर आ रही हैं।
जान्हवी कपूर ने उस हरकत को पूरी तरह से गलत बताया है जिसमें कैमरामैन बॉडीपार्ट्स को पर झूम करते हैं और दुनिया को दिखाते हैं। जी हां, पैपराजी को लेकर जो कुछ भी उन्होने कहा वो आपको जानना चाहिए।
जान्हवी कपूर पैपराजी को लेकर कहीं ऐसी बातें...
जान्हवी कपूर का कहना है कि झूम करके किसी महिला को कैमरे में ऐसे दिखाना गलत है। इसके अलावा उन्होने पैपराजी को बुरी तरह से लताड़ा जो कि बॉडी पर ज़ूम करते हैं। जान्हवी कपूर ने पैपरराजी को उनकी हदें बता दीं और इन चीजों तो बेहद गलत बताया है।
गौरतलब है कि जान्हवी ने खुले शब्दों में कहा कि, ''हमारा काम है कि हम कैमरे के सामने आते हैं लेकिन लिमिट से बाहर जो भी होगा वो बिल्कुल गलत है।'' अक्सर देखा जाता है कि सेलेब्स की तस्वीरें या वीडियोज को बैकसाइड से लिया जाता है और सोशल मीडिया पर डालकर स्टार को पहचानने के लिए कहा जाता है। बता दें कि इसको लेकर कई सितारों को ये भी कहते सुना गया है कि 'पीछे से मत लेना।'
क्या बोले लोग
जान्हवी कपूर के इस बयान के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ठीक है तो बुरखा पहन लो कोई ज़ूम नहीं करेगा।'' एक ने लिखा, ''जब खुद को पोज देते समय शर्म नहीं आती........तो देखने और खींचने वालों को क्यों आएगी।'' एक ने लिखा, ''शर्म दिखाने वाले को आनी चाहिए..... देखने वाले को नहीं।'' एक ने लिखा, ''कैसे कैसे लोग हैं यार।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
















