खुशी कपूर की दिलकश तस्वीरों पर आया जान्हवी कपूर और सुहाना खान का रिएक्शन!
जान्हवी कपूर की बहन ख़ुशी कपूर भी अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहतीं हैं और उनको लेकर फैंस लगातार कमेंट करते हैं। इस वक्त वह जोया अख्तर द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स फिल्म, द आर्चीज को लेकर सुर्खियों में हैं और काफी जल्दी बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली हैं। खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और इस वक्त उनकी एक तस्वीर काफी चर्चा में है जोकि उन्होने साझा की है।
इस तस्वीर के सामने आते ही वो काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। इस तस्वीर में वो नीले और हरे रंग में एक सुंदर और चमकदार पोशाक में नजर आ रहीं हैं।

इस तस्वीर पर उनकी बहन और अदाकारा जान्हवी कपूर ने भी रिएक्ट किया है और सुहाना खान ने भी अपनी बात कही है। सुहाना ने लिखा, "वाह वाह"। वहीं रूही एक्ट्रेस ने लिखा, 'एक्सक्यूज मी!!!!!!!''
इसके बाद लगातार उनकी तस्वीर को काफी पसंद किया जाता है। जान्हवी कपूर ने तो कुछ साल पहले अपना डेब्यू कर दिया था लेकिन अब खुशी कपूर की बारी है। हालांकि पहले कहा जाता था कि वो इंडस्ट्री में नहीं नजर आएंगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
खुशी कपूर किस तरह की अदाकारा साबित होंगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा। जान्हवी कपूर की बात करें तो वो अक्सर खुशी के साथ नजर आती हैं और उनको काफी सपोर्ट भी करतीं हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद जान्हवी और खुशी लगातार काम कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











