जान्हवी कपूर - राजकुमार राव ने शुरू की रूहीअफज़ा की शूटिंग, जानिए डीटेल्स
Recommended Video
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव आजकल अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिल्म का नाम है रूहीअफज़ा और इसे प्रोड्यूस कर रही है दिनेश विजान की कंपनी मैडॉक फिल्म्स। फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं हार्दिक मेहता। फिल्म का प्लॉट काफी दिलचस्प है। फिल्म एक भूत की कहानी है जो सुहागरात पर दूल्हों पर जादू करता है जिससे दुल्हनों को वश में कर सके।
इससे भी दिलचस्प बात ये है कि ये भूत गाना भी गाता है। जान्हवी और राजकुमार पहली बार परदे पर साथ दिखाई देंगे। इससे पहले राजकुमार राव स्त्री के साथ हॉरर कॉमेडी का शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

जान्हवी कपूर अपनी अगली फिल्म गुंजन सक्सेना बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो चुकी है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं धर्मा प्रोडक्शन्स के असिस्टेंट डायरेक्टर शरण शर्मा। और फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है धर्मा प्रोडक्शन्स। फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी भी दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











