जान्हवी कपूर के साथ Orry ने किया जमकर ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Janhvi kapoor and orry: ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी इन दिनों टीवी के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 17 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच ओरी के कई सारी वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं जिनमें से ओरी का एक डांस वीडियो जान्हवी कपूर के साथ सामने आया है, ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
जान्हवी कपूर के साथ ओरी ने लगाए ठुमके-
बॉलीवुड सेलेब्स के फेमस दोस्त ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। ओरी की अतरंगी फोटोज और वीडियो जमकर वायरल होती हैं।
इसी बीच ओरी का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ओरी बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी खास दोस्त जान्हवी कपूर के साथ मजेदार डांस करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को ओरी ने अपने खुद के इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है,- "#MastiAllTheTime।"। वीडियो में दोनो दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के मशहूर गाने 'पिंगा' पर डांस कर रहे हैं।
वीडियो लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जाह्नवी और ओरी के इस डांस वीडियो पर एक्ट्रेस के ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने कमेंट कर लिखा है, खिलोना बना खलनायक। इसके अलावा जाह्नवी ने लिखा, मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं।
बिग बॉस 17 के घर में पहुंचे ओरी-
पिछले काफी वक्त से ओरी को लेकर खबरें थी कि वह सलमान खान के शो बिग बॉस में हिस्सा लेंगे। और अब ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि इन दिनों टीवी के फेमस शो 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बन चुके हैं। इस शो में ओरी ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर घर में एंट्री की है। इस दौरान सलमान खान और सभी घरवालों ने उनका शानदार स्वागत किया।


Click it and Unblock the Notifications