..................... Janhvi Kapoor and Nysa Devgan enjoying lunch together with friends in Amsterdam, twinning in red | एम्सटर्डम में दोस्तों के साथ एन्जॉय करती दिखीं जान्हवी कपूर और अजय देवगन की बेटी नीसा, शेयर की PICS - Hindi Filmibeat

एम्सटर्डम में दोस्तों के साथ एन्जॉय करती दिखीं जान्हवी कपूर और अजय देवगन की बेटी नीसा, शेयर की PICS

जान्हवी कपूर अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एम्सटर्डम ट्रिप की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जहां से उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। फैंस हैरान और उत्साहित हैं क्योंकि एक तस्वीर में जान्हवी और अजय देवगन- काजोल की बेटी नीसा देवगन को साथ लंच एन्जॉय करते देखा जा रहा है। दोनों ने रेड कलर की ड्रेस पहली है.. और अपने दोस्तों के साथ हैं।

फैंस जान्हवी और नीसा को साथ देखकर काफी खुश हैं और इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। बहरहाल, कोई शक नहीं कि नीसा देवगन बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। वो फिलहाल विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन इंडस्ट्री से दूर रहने के बावजूद सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है।

janhvi-kapoor-and-nysa-devgan-enjoying-lunch-together-with-friends-in-amsterdam-twinning-in-red

खास बात है कि बॉलीवुड के इन स्टारकिड्स को अक्सर साथ देखा जाता है। कुछ महीने पहले ही जान्हवी कपूर और सारा अली खान को साथ वेकेशन एन्जॉय करते देखा गया था। वहीं, सुहाना खान और अनन्या पांडे की दोस्ती भी पुराने दोस्त हैं और अक्सर साथ वक्त गुजारते दिखते हैं।

एम्सटर्डम में जान्हवी

एम्सटर्डम में जान्हवी

अपने एम्सटर्डम ट्रिप से जान्हवी ने और भी तस्वीरें शेयर की हैं, जहां वो दोस्तों के साथ चिल कर रही हैं। बता, फिलहाल अब जान्हवी अपनी आने वाली फिल्म 'गुड कल जेरी' के प्रमोशंस में व्यस्त हैं।

कॉफी विद करण में आएंगी नजर

कॉफी विद करण में आएंगी नजर

वहीं, कॉफी विद करण सीजन 7 के एक एपिसोड में भी जान्हवी कपूर नजर आने वाली हैं। यहां उनके साथ दिखेंगी सारा अली खान। ऑफ स्क्रीन इनकी दोस्ती काफी चर्चित है, लिहाजा शो में इन्हें साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

आने वाली फिल्में

आने वाली फिल्में

जान्हवी अभी 'बवाल' की शूटिंग कर रही हैं, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। वरुण धवन- जान्हवी कपूर की ये फिल्म 7 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी।

इसके अलावा जान्हवी की आने वाली फिल्मों में हैं- गुड लक जेरी, मिस्टर एंड मिसेज माही और मिली.. जो कि2019 में रिलीज मलयालम फिल्म हेलन का रीमेक है।

चार फिल्में हो चुकी हैं रिलीज

चार फिल्में हो चुकी हैं रिलीज

जहां जान्हवी की आने वाली फिल्मों में चार प्रोजेक्ट्स हैं.. वहीं, जान्हवी अब तक चार फिल्मों में अपने प्रदर्शन से दर्शकों का प्यार भी बटोर चुकी हैं। धड़क, घोस्ट स्टोरीज, गुंजन सक्सेना और रूही में जान्हवी के अभिनय को काफी सराहा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X