जान्हवी कपूर और इशान खट्टर की अगली फिल्म, डीटेल्स काफी दिलचस्प हैं
जान्हवी कपूर और इशान खट्टर की केमिस्ट्री फिलहाल गपशप गली की चर्चा का विषय रहती है और अब करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन इस चर्चा का फायदा उठाते हुए उन्हें वापस एक साथ लाने जा रहा है। जान्हवी और इशान एक साथ बिजॉय नाम्बियार की अगली फिल्म का हिस्सा होंगे। ये फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर होगी जिसे करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स प्रोड्यूस करेगी।
गौरतलब है कि जान्हवी और इशान को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स ने ही लॉन्च किया था धड़क के साथ। फिल्म को डायरेक्ट किया था शशांक खेतान ने। और इसे मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन दोनों की जोड़ी सुपरहिट हो गई। अब ये जोड़ी एक बार फिर से परदे पर अपना कमाल दिखाने के लिए लौट रही है।

गौरतलब है कि जान्हवी और इशान की करीबी की चर्चा आए दिन होती रहती है। हालांकि धड़क से पहले जान्हवी कपूर शिखर पहारिया को डेट कर रही थीं जिनके बड़े भाई वीर पहाड़िया को सारा अली खान डेट कर रही थीं। वहीं इशान खट्टर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 स्टार तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे। यही कारण था कि इशान के हाथ से ये फिल्म चली गई।
अगर आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इशान का नाम मीरा नायर और विशाल भारद्वाज के आने वाले प्रोजेक्ट्स से जोड़ा जा रहा है। वहीं जान्हवी कपूर के पास गुंजन सक्सेना बायोपिक, एक हॉरर कॉमेडी रूहीअफज़ा, करण जौहर की मल्टीस्टारर तख्त और शशांक खेतान की एक एक्शन फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications











