Janhvi Kapoor ने फिर मां Sridevi के लिए किया इमोशनल पोस्ट, फैंस बोले- ये दुनिया की सबसे अच्छी..

अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों का हिस्सा रहती हैं और कई बार देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी सामने आकर वायरल हो जाती हैँ। इस वक्त जान्हवी कपूर का एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उन्होने ये पोस्ट अपनी दिवंगत मां और शानदार अदाकारा श्रीदेवी के लिए किया है। बता दें कि जान्हवी कपूर की ये इमोशनल पोस्ट आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।
साल 2018 में इस दुनिया अलविदा कहने वाली श्रीदेवी को लेकर जान्हवी कपूर ने पोस्ट किया है। उन्होने एक तस्वीर साझा की है और इसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रहीं हैं।
उन्होने लिखा, ''मैं अभी भी आपको हर जगह ढूंढती हूं मां, फिर भी मैं वह सब कुछ करती हूं जिससे मुझे उम्मीद है कि मैं आपको गौरवान्वित कर रही हूं। मैं जहां भी जाती हूं, और जो कुछ भी करती हूं- वह आप पर ही शुरू और खत्म होता है।''
जान्हवी कपूर का ये पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''अगली बार जब आप सेट पर जाएं, तो शॉट में अपना 200% दें, यह उसका पहला प्यार था, प्रदर्शन ऐसे करें जैसे वह आपको देख रही हो और आपको अपना सर्वश्रेष्ठ न देने के लिए डांट रही हो, ऐसा शॉट दें कि लोग उसे आप में देखें, प्रदर्शन करें जैसे वह है अभी भी जीवित है, तुम्हारे भीतर।''
एक यूजर ने लिखा, ''ये दुनिया की सबसे अच्छी चीज है।'' इसके अलावा एक ने श्रीदेवी को याद करते हुए मिस यू लिखा। हालांकि जान्हवी कपूर ने किसी भी तरह का रिएक्शन इन कमेंट्स को लेकर नहीं दिया है। वर्कफ्रंट पर वो कुछ कमाल के प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं और इसके लिए वो लगातार मेहनत कर रहीं हैं और तैयारी कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications