जामताड़ा एक्टर सचिन चंदवाड़े ने 25 साल की उम्र में किया सुसाइड, इन दो फिल्मों की रिलीज से पहले लगा की फांसी

Sachin Chandwade Died

Sachin Chandwade Died: सुपटहिट बेव सीरीज जामताड़ा सीजन 2 से पहचान बनाने वाले मराठी एक्टर सचिन चंदवाड़े का महज 25 की उम्र में निधन हो गया है। हैरान परेशान करने वाली बात ये है कि एक्टर ने खुदकुशी कर अपनी जान ले ली है। इससे उनके फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुणे स्थित उनके अपार्टमेंट में लाश टंगी हुई मिली है। जिसके बाद खुदकुशी की पुष्टि हुई है। वह फेमस सीरीज जामताड़ा 2 में नजर आए थे। उसके बाद उनकी आगामी फिल्म "असुरवन" जल्द ही रिलीज होने वाली थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारे सचिन ने अपने घर की ऊपरी मंज़िल पर बने अपने कमरे में पंखे से लटककर जान देने की कोशिश की। जैसे ही उनके परिवार को इसका पता चला, उन्होंने तुरंत उन्हें नीचे उतारा और पहले इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए धुले ले जाया गया। हालाँकि, इलाज के वक्त सचिन मौत से जंग हार गए। दुर्भाग्य से 24 तारीख की रात लगभग 1:30 बजे इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई। सुसाइड का कारण अभी सामने नहीं आया है।

सचिन एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और पुणे के एक प्रतिष्ठित आईटी पार्क में काम करते थे। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का बड़ा शौक था। इसी जुनून के चलते हुए उन्होंने मुंबई और पुणे की फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया था। सचिन की फिल्म असुरवन जल्द ही रिलीज होने वाली थी। उन्होंने पाँच दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर इस बारे में एक पोस्ट शेयर किया था। वह जामताड़ा के दूसरे सीजन में भी नजर आए थे।

वह विझा क्लोज़ नाम की एक फिल्म में भी नजर आए थे। इसके अलावा, वह ढोल ताशा स्क्वॉड में भी काम करते थे। गणेशोत्सव और गुड़ी पड़वा के अवसर पर उन्होंने कई मराठी कलाकारों के साथ ढोल बजाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं हैं। उनकी अचानक मौत से फैंस और परिवार के बीच शौक की लहर है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X