मशहूर एक्टर की बेटी ने बुरी तरह उड़ा दी करीना-सोनम की खिल्ली, बोलीं- अपनी बच्चों को...

Jamie Lever Video: फेमस कॉमेडियन और बॉलीवुड स्टार जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर अपने कॉमिक अंदाज को लेकर काफी मशहूर हो चुकी हैं। जेमी लीवर के वीडियो फैंस को काफी पसंद आते हैं। इसके साथ ही जेमी की मिमिक्री और भी ज्यादा पॉप्युलर है। अब एक बार फिर से जेमी लीवर का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जेमी बॉलीवुड मॉम्स की नकल उतारती दिखाई दे रही हैं। जेमी का ये वीडियो देखकर कोई भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहा है।
वीडियो में जेमी बता रही हैं कि करीना कपूर-सोनम कपूर अपने छोटे छोटे बच्चों को कैसे सुलाती होंगी। वीडियो में जेमी लीवर बता रही हैं कि करीना कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा किस तरह अपने बच्चों को पैपराजी से अगली सुबह मिलाने के लिए रात में जल्दी सुलाती हैं।
वीडियो में पहले जेमी एक्ट्रेस करीना कपूर की नकल उतार रही हैं और कह रही हैं, "ओह गॉड यार, जल्दी सो जाओ क्योंकि जल्दी उठना है। सुबह पैप्स आ रहे हैं। चले सो जाओ और नेक्स्ट सुपरस्टार बनने के सपने देखो।" वीडियो में जेमी करीना कपूर की बेहद ही शानदार तरीके से मिमिक्री उतार रही हैं।
करीना के अलावा जेमी लीवर एक्ट्रेस सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा और फराह खान की भी नकल उतार रही हैं। जेमी के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। केवल चंद ही घंटे में इस वीडियो को अब तक 30 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
जेमी के इस मिमिक्री वीडियो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस रवीना टंडन ने जेमी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "हाहाहा जेमी बहुत अच्छा।" वहीं जेमी के इस वीडियो पर एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित और राजीव अदातिया ने भी कमेंट किया है।


Click it and Unblock the Notifications











