#JamiaProtest: ट्विटर पर लोगों ने अक्षय कुमार को कहा- कायर, अनुराग कश्यप ने कहा, बिल्कुल
नागरिक संशोधन बिल को लेकर जामिया में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर बॉलीवुड सितारे भी अपने विचार सामने रख रहे हैं। इस बीच अक्षय कुमार ने जामिया हिंसा से जुड़ा एक वीडियो लाइक कर दिया। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई भी दी कि यह गलती से हुआ था। लेकिन लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए कायर कहा। बता दें, इस ट्विट को रीट्विट करते हुए अनुराग कश्यप ने भी हां में हां मिलायी।
अक्षय कुमार के ट्विट करते ही सोशल मीडिया दो खेमों में बंट गया। एक तरफ जहां #BoycottCanadianKumar ट्रेंड हो रहा था.. वहीं दूसरी ओर #ISupportAkshay टॉप ट्रेंडिंग में शामिल रहा। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि अक्षय कुमार के पास रीढ की हड्डी नहीं है।

इसी ट्विट को निर्माता- निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी शेयर किया और लिखा- Absolutely.. बता दें कि जामिया के छात्र नागरिकता संशोधन बिल का विरोध कर रहे थे। यह विरोध देखते-देखते हिंसक हो गया जिसके बाद पुलिस ने भी हिंसक कार्रवाई की। कई छात्रों को चोट आई।
अक्षय कुमार ने जिस वीडियो को लाइक किया उसमें एक छात्र कहता नजर आ रहा है, 'दिल्ली पुलिस लगातार आंसू गैस और गोलियां बरसा रही है हमपर।'
देश में नागरिक संशोधन बिल को लेकर मामला काफी गर्माया हुआ है। बॉलीवुड सितारे में इसमें बढ़ चढ़ अपने विचार सामने रख रहे हैं। अनुराग कश्यप, ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर, आयुष्मान खुराना आदि कलाकारों ने ट्विट कर विरोध जताया है।


Click it and Unblock the Notifications