सिनेमा के दिग्गज James Cameron ने बातों बातों में SS Rajamouli से की साथ फिल्म बनाने की पेशकश, WATCH

james-cameron-offered-ss-rajamouli-to-make-a-film-with-him-in-hollywood-see-the-video

James Cameron meets SS Rajamouli: एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस आरआरआर (RRR) इन दिनों ग्लोबल लेवल पर खूब नाम कमा रही है और तेजी से अब तक की मोस्ट सेलिब्रेटेड इंडियन फिल्म्स में से एक बन गई है। फिल्म ने हॉलीवुड फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून का भी ध्यान खींचा, जिन्होंने एसएस राजामौली से बात की और उनके विजन, उनकी जीनियस स्टोरीटेलिंग और उनके इमोशन्स से भरे हुए उनके किरदारों की तारीफ की।

एसएस राजामौली के साथ अपनी बातचीत के दौरान जेम्स कैमरून ने कहा, "आपकी फिल्म के किरदारों को देखना एक एहसास है। और आपका सेटअप आग, पानी, कहानी, एक के बाद एक रेवेलेशन, फिर वह जो कर रहा है उसकी बैकस्टोरी, ट्विस्ट और टर्न और दोस्ती। यह बेहद पावरफुल है। और मैं इस फैक्ट से प्यार करता हूं कि आपने पूरी चीज को साथ दिखाया, यह एक फुल शो है .. मुझे वह पसंद है। मैं केवल उस प्राइड और पावर की कल्पना कर सकता हूं जो आपके देश और आपके वहां के दर्शकों को महसूस होता है ... आपको दुनिया के टॉप पर महसूस करना चाहिए।"

फिल्म के बारे में बात करने के अलावा, जिसे कैमरून की पत्नी ने खुलासा किया कि उन्होंने एक बार नहीं बल्कि दो बार देखा, अवतार और टाइटैनिक के निर्देशक ने एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म पर एसएस राजामौली के साथ सहयोग करने का इंविटेशन भी दिया। जेम्स कैमरन ने जाते जाते राजामौली से कहा, "और एक बात ...अगर आप कभी भी यहां फिल्म बनाना चाहते हैं, तो लेट्स टॉक।"

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1200-1258 करोड़ की कमाई करने वाली अब तक की सबसे सफल भारतीय फिल्मों में से एक बनने के अलावा, एसएस राजामौली की आरआरआर ने 'बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग' के लिए भारत का पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी जीता। ऐतिहासिक फिल्म ने 28वें क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स में 'बेस्ट फॉरेन लैंगुएज फिल्म' और 'बेस्ट सॉंग' का पुरस्कार भी जीता है।

More from Filmibeat

Read more about: james cameron ss rajamouli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X