कोरोना वायरस से डरा जेम्स बॉन्ड- अब 7 महीने बाद रिलीज होगी 'नो टाइम टू डाई'
इस समय देश और दुनिया में कोरोना वायरस का खौफ साफ नजर आ रहा है जिससे कई चीजों पर असर पड़ रहा है। लेकिन अब जो खबर हम आपको बताने वाले हैं उससे फिल्मी लोग ज्यादा दुखी होने वाले हैं। हॉलीवुड की शानदार सीरीज जेम्स बॉन्ड कोरोना वायरस के चलते रिलीज नहीं हो रही है। बता दें कि इस फिल्म की रिलीज डेट एक या दो महीने नहीं बल्कि 7 महीने बढ़ा दी गई है।
अब ये फिल्म जिसका टाइटल जेम्स बॉन्ड- नो टाइम टू डाई है.. यूके में 12 नवंबर को और पूरी दुनिया में 25 नवंबर को रिलीज होगी। खबर है कि फिल्मेकर्स का मानना है कि इस वायरस के चलते लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं जिससे कमाई पर काफी ज्यादा असर पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications