'जेम्स बॉन्ड' हॉलीवुड अभिनेता शॉन कॉनेरी का निधन, ऋतिक रोशन समेत बॉलीवुड हस्तियों ने जताया दुख
जेम्स बॉन्ड का रोल निभाने वाले मशहूर हॉलीवुड एक्टर सर शॉन कॉनेरी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पूरी दुनिया बॉन्ड के किरदार से शॉन कॉनेरी पहचान बनाई। जेम्स बॉन्ड के अलावा उन्होंने द विंड एंड द लायन, इंडियाना जॉन्स एंड लास्ट क्रुसेड, द मैन हू वुड बी किंग जैसी पॉपुलर फिल्मों में काम किया। शॉन कॉनेरी के जाने से विश्वभर की फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने शोक व्यक्त किया।
शॉन कॉनेरी के बेटे जेसन कॉनरी की निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके पिता पिछले कई दिनों से बीमार थे। वह बहामास में रह रहे थे। रात को सोते दौरान ही उनका निधन हो गया।

इस दुखद घटना पर ऋतिक रोशन, लता मंगेश्कर और मधुर भंडारकर समेत बॉलीवुड सितारों ने भी दुख जताया। लता मंगेश्कर ने लिखा सर शॉन कॉनेरी के जाने से गहरा सदमा लगा। परफेक्ट बॉन्ड जिन्होंने दर्शकों को लुभाया और मनोरंजन उद्योग में सबसे करिश्माई व्यक्तित्व के रूप में खड़ा किया। आपकी ऐसी उपलब्धियां ढेर सारी हैं।
अभिनेता ऋतिक रोशन ने लिखा: महोदय, आपकी लीजेंड हमेशा के लिए जीवित रहेगी सर। आपने यह जीवन जीता है। आपकी मानवीय क्षमता की सीमा तक हमें प्रेरित करेगी। दिल से धन्यवाद। R.I.P.
वहीं फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने लिखा: दुखद! एक शानदार अभिनेता, और अल्टीमेट बॉन्ड। वह सिनेमा के इतिहास में सबसे महान आइकन में से एक थे। आपको हमेशा याद किया जाएगा सर।


Click it and Unblock the Notifications













