नोरा फतेही के साथ डांस फ्लोर पर आग लगाएंगे जमील जमाली, राकेश बेदी ने शूटिंग सेट पोस्ट किया वीडियो
Rakesh Bedi Nora Fatehi Song: धुरंधर फिल्म से अचानक लाइमलाइट में आने वाले अभिनेता राकेश बेदी अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने पूरे करियर में उन्होंने शायद ही कभी सोचा होगा कि वो नोरा फतेही के साथ धमाकेदार डांस नंबर में नजर आएंगे।

जी हां, जमाली के किरदार में धुरंधर और धुरंधर 2 में छा जाने वाले राकेश बेदी ने एक डांसिंग प्रोजेक्ट के लिए बोल्ड नोरा फतेही से हाथ मिलाया है। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हो गए। इसका खुलासा तब हुआ जब दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
राकेश बेदी ने नोरा के साथ साझा किया वीडियो
इंटरनेट पर शूटिंग सेट से एक वीडियो खुद राकेश बेदी ने साझा किया है जिसमें उनके साथ नोरा फतेही नजर आ रही हैं। राकेश बेदी ने कहा, ''हैल्लो दोस्तों मैं आज इंडिया की एक बड़ी स्टार और ग्रेट डांसर के साथ शूटिंग कर रहा हूं जो कि हैं नोरा फतेही।'' नोरा फतेही ने कहा, ''धन्यवाद सर क्योंकि हम आपको इस सेट पर पाकर काफी खुश हैं और आपने शानदार डांस किया।''
हालांकि राकेश बेदी ने ये भी कहा कि, ''नोरा झूठ अच्छा बोलती है।'' राकेश बेदी ने पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा था, ''नोरा फतेही के साथ डांस करना एक शानदार अनुभव था।'' इसके बाद ये वीडियो वायरल हुआ और नोरा फतेही ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ''आप वाकई अद्भुत हैं सर! आपके साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है!'' इसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोग काफी बेसब्री से गाने का इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,''बहुत दिनों बाद सर!! चाय आपके बिना फीकी है.. जय हिंद।'' एक ने लिखा, ''एक मजेदार गाना आने वाला है। मैंने ये मुस्कान कहीं देखी थी।'' एक ने लिखा, ''आप कमाल के अभिनेता हैं सर।'' इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजा साझा कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications
