नितेश तिवारी की ‘रामायण‘ में ये एक्टर निभाएगा लक्ष्मण का किरदार? ’जमाई राजा‘ बन टीवी पर कर चुका है राज

Ranbir Kapoor Ravi Dubey

Ravi Dubey Play Laxman Role In Ramayana: आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' के डायरेक्टर नितेश तिवारी जल्दी ही माईथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' लेकर आ रहे हैं। ये फ़िल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार होने वाली है और काफी चर्चा का विषय भी बनी हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम का किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है।

कुछ खबरों के अनुसार 'केजीएफ' फिल्म के एक्टर यश को रावण का और साई पल्लवी को माता सीता का किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है। खबरों के अनुसार सनी देओल भी इस फिल्म में हनुमान का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। अब हाल ही में खबर सामने आ रही है कि फिल्म में राम के छोटे भाई लक्ष्मण के किरदार के लिए एक्टर की तलाश खत्म हो गई है।

ई-टाइम्स की एक खबर के अनुसार नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' में टीवी के 'जमाई राजा' यानी कि रवि दुबे को लक्ष्मण का किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। हालांकि अभी तक फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रवि दुबे को टीवी के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में शुमार किया जाता है। हाल ही में उन्हें वेब सीरीज 'लखन लीला भार्गव' में 28 मिनट लंबे मोनोलॉग के लिए काफी पसंद किया गया।

कुछ खबरों के अनुसार फिल्म 'रामायण' का टोटल शेड्यूल 60 दिनों का होने वाला है। जिसका आधा शेड्यूल मुंबई तो आधा लंदन में शूट होगा। रणबीर कपूर भी भगवान राम के किरदार को निभाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। जैसे ही फिल्म की स्टार कास्ट पूरी हो जाती है वैसे ही फिल्म को फ्लोर पर लाया जाएगा। कुछ वक्त पहले यह जानकारी सामने आई थी कि इस फिल्म को तीन हिस्सों में बनाया जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: ranbir kapoor ravi dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X