VIDEO: 'प्रेम रतन धन पायो' का नया गाना.. रोमांटिक अंदाज में सलमान- सोनम
[म्यूजिक] सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का नया गाना रिलीज किया गया है.. 'जलते दिये..'। इस गाने का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे क्योंकि फिल्म के एल्बम में यह सबसे ज्यादा रोमांटिक गाना है।
गाने का वीडियो रिलीज हो चुका है और कोई शक नहीं कि यह काफी रोमांटिक है। सलमान खान और सोनम कपूर पर फिल्माया यह गाना आपको 90's के रोमांस की याद दिलाएगा। राजश्री की हर हिरोइनों की तरह सोनम कपूर भी इस फिल्म में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
वहीं, यह गाना कहीं न कहीं आपको फिल्म की कहानी भी समझने में मदद करेगा। गाने को देखकर आपको लगेगा कि यह सलमान वो नहीं है, जो समझकर सोनम गाना गा रही हैं बल्कि यह कोई हमशक्ल है।
खैर, यहां सुनिए फिल्म को खूबसूरत रोमांटिक गाना-
prem ratan dhan payo salman khan sooraj barjatiya sonam kapoor प्रेम रतन धन पायो सलमान खान सूरज बड़जात्या सोनम कपूर


Click it and Unblock the Notifications



